भारतीय क्रिकेट टीप विश्वकप 2019 (World Cup 2019) की फाइनल की रेस से बार हो गई है। 10 जुलाई को भारत का न्यूजीलैंड से मैच था लेकिन आखिर में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त जीत हासिल। खास बात है कि यह मैच काफी रोमांच भरा रहा। भारत के विश्वकप की फाइनल रेस से बाहर होते ही फैंस दुखी हैं तो वहीं कुछ सेलिब्रिटी ने जडेजा की खूब तारीफ की। इस बीच एक सेलिब्रिटी को अब भी भारत की हार का यकीन नहीं हो रहा है।
भारत की हार को पचा नहीं पा रहा ये एक्टर, किया ऐसा ट्वीट यूजर्स बोले- 'भाई ऐसा मत कहो दर्द होता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सेलिब्रिटी का नाम सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) है। सुनील ग्रोवर ने सेमीफाइनल मैच में भारत की हार के बाद एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में सुनील भारत की फाइनल में एंट्री की दुआ कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर का यह ट्वीट वायरल हो रहा। सुनील के इस ट्वीट को देख यूजर्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया- 'थोड़ा कम लेकिन मेरे को अभी भी इंडिया की जीतने के चांस लग रहे हैं। नए रूल के हिसाब से कुछ तो होगा कि फाइनल में बारिश वारिश हो जाए।'
Thode Kam lekin mere ko toh abhi bhi India ke jeetne ke chances lag rahe hain, Naye rules ke hisab kuch toh hoga, ki final main barish veerish for jaye... Duckworth aur Lewis bolein ki India ka average Abhi tak best hai.. kuch .. matlab.. aisa...
सुनील ग्रोवर ने आगे लिखा- 'डुकवर्थ और लुइस बोले इंडिया का एवरेज अभी तक बेस्ट है...कुछ मतलब ऐसा।' सुनील ग्रोवर के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा- 'अगर ऐसा हुआ तो घर आके प्रणाम करूंगा आपको।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'ऐसा भरोसा मत दो भाई। दर्द होता है। अभी टाइम लगेगा रिकवर होने में।'
इतना ही नहीं एक यूजर ने तो सुनील ग्रोवर के डॉक्टर वाले रोल को लेकर कमेंट किया- 'हर बार डॉक्टर के जोक्स से काम नहीं चलेगा। इंडिया सच में बाहर हो गई।' एक और यूजर ने लिखा- 'दिल को बहलाने के लिए ये ख्याल अच्छा है।' भारत के विश्वकप से बार होते ही सोशल मीडिया पर कुछ मीम्स भी वायरल हुए। सुनील ग्रोवर के अलावा कई और सेलिब्रिटीज ने भारत के प्रदर्शन को लेकर रिएक्शन दिया।
अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'क्या मुकाबला खेला आपने..आप खेले और चैम्पियन की तरह खेले..आप अभी भी दुनिया की सबसे महान और बेहतरीन टीम हैं।' वहीं अर्जुन रामपाल ने ट्वीट किया- 'आप सबने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। आज बस हमारा दिन नहीं था। मैं सोच भी नहीं सकता कि आप लोग कितना बुरा महसूस कर रहे होंगे। आपके द्वारा खेले गए सभी शानदार मैचों के लिए शुक्रिया। आपने हमें खुश करने के लिए बहुत कुछ दिया। लव माई टीम।'
T 3221 - INDIA INDIA INDIA .. !!!!🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 .. what a game you played WC 2019 TEAM .. you fought and played like CHAMPIONS !! The PLUCK you showed was a mirror of your capacity .. YOU ARE STILL THE GREATEST and the BEST TEAM IN THE WORLD !!👏👏👏👏👏 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 Loved supporting our #teamindia you guys played awesome cricket. Just not our day today. I can’t imagine how distraught you guys must be feeling. Thank you for all the wonderful matches you played. Gave us so much to cheer. Love my team. #TeamIndia