फिल्मों और टेलीविजन में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) बीते कुछ दिनों से अपने लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राम कपूर ने पहले की अपेक्षा अपना वजन काफी कम कर लिया है। इस बदलाव की कई तस्वीरें राम कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं अब राम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। खास बात है कि इन तस्वीरों के शेयर करते ही लोग राम कपूर से टिप्स मांगने लगे।
22 साल बाद कितना बदल गया ये एक्टर, तस्वीर शेयर करते ही लोग मांगने लगे टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम कपूर ने पहले सेल्फी पोस्ट की थी लेकिन अब अपने पूरी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राम कपूर ने अपने दो लुक फैंस के साथ शेयर किए हैं। पहले लुक में राम कपूर (Ram Kapoor) का वजन काफी बढ़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तस्वीर अभी की है। इन दोनों तस्वीरों में राम कपूर का बदला हुआ लुक किसी को भी अचंभे में डाल सकता है।
A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on
राम कपूर का वजन पहले 130 किलो था लेकिन अब उन्होंने 30 किलो वजन कम कर लिया है। राम कपूर का यह ट्रांसफॉर्मेशन सुर्खियों में बना हुआ है। एक यूजर ने लिखा- 'कुछ टिप्स शेयर करें।' एक और यूजर ने लिखा- 'यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'आखिरकार मेरा भाई। बहुत खुश हूं।'
राम कपूर अपनी फिटनेस पर लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर साल 2017 में जिम में पसीने बहाते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं। राम कपूर का यह बदला लुक उनके फैंस को खूब भा रहा है। हालांकि राम कपूर ऐसे पहले कई सारे सेलिब्रिटी ने बढ़े वजन को कम कर चुके हैं। इनमें मुकेश अंबानी का बेटा अनंत अंबानी, मशहूर सिंगर अदनान सामी, डायरेक्टर सतीश कौशिक और परिणीति चोपड़ा का नाम शामिल है।
इंडिया टीवी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक राम कपूर ने अपने वजन को कम करन के लिए 16 घंटे कुछ भी खाते नहीं थे। इसके साथ ही वह अपने कैलोरीज काउंट पर लगातार नजर बनाए रखते थे। वजन कम करने के लिए राम कपूर ने इंटरमिटेड फास्टिंग (रुक रुक उपवास करना) की। राम कपूर आखिरी बार 'लवयात्री' फिल्म में नजर आए थे तो वहीं वेबसीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत' में दिखे थे। इसमें उनके अपोजिट साक्षी तंवर थीं।