बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) लंबे वक्त से सिनेमाजगत से दूर हैं। इस दौरान वह कई बार पार्टियों और अवॉर्ड फंक्शन में नजर आईं। संगीता बिजलानी की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। खास बात है कि इन तस्वीरों में संगीता सलमान खान के साथ पोज देती नजर आईं। इस तस्वीर में संगीता के साथ यूलिया वेंतूर भी स्पॉट की गईं। खास बात है कि दोनों का नाम सलमान खान (Salman Khan) के साथ जुड़ चुका है।
सलमान ने एक्स गर्लफ्रेंड के बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं छोड़ी कोई कसर, यूलिया के सामने ऐसे दिए पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) का 9 जुलाई को जन्मदिन था। बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह तस्वीरें इस वजह से भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं क्योंकि संगीता बिजलानी सलमान खान को डेट कर चुकी हैं। वहीं सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ भी जुड़ चुका है। ऐसे में दोनों का एक फ्रेम में होना अपने आप में बड़ी बात है।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
सलमान, संगीता और यूलिया के अलावा बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों में मोहनीश बहल, साजिद नाडियाडवाला पत्नी वर्धा नाडियाडवाला के साथ दिखाई दिए। इन तस्वीरों में संगीता खुश नजर आ रही हैं तो वहीं सलमान के भी चेहरे पर मुक्कान है। जबकि यूलिया सलमान से थोड़ा दूर मोहनीश बहल के बगल में खड़ी हुई हैं।
फिल्मों से ज्यादा संगीता बिजलानी सलमान से अफेयर की वजह से इंडस्ट्री में चर्चा में रहीं। सलमान खान का नाम संगीता और यूलिया के अलावा कई और एक्ट्रेस से भी जुडा़ जिसमें कटरीना कैफ और सोमी अली खान का नाम शामिल है। ब्रेकअप के बाद भी संगीता और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं। संगीता बिजलानी ने साल 1988 में 'कातिल' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद 'हथियार', 'त्रिदेव', 'जय शिव शंकर', 'गुनाहों का देवता', 'हातिम ताई' और 'जुर्म' जैसी कई और फिल्मों में नजर आईं। संगीता बिजलानी ने साल 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन से शादी की थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और साल 2010 में तलाक ले लिया।