इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी दूसरी बार मां बनीं और एक बेटी को जन्म दिया। इस खुशी को समीरा इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ शेयर कर रही हैं। ऐसे में इस बार एक्ट्रेस ने बेटी संग तस्वीर शेयर करते हुए ब्रेस्टफीडिंग के दौरान होने वाली समस्याओं का जिक्र किया है।
बेटी पैदा होने के 11 दिन बाद समीरा ने फिर लिखा पोस्ट, शेयर किया ब्रेस्टफीडिंग का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on
अपने पोस्ट में समीरा ने लिखा- 'बिना सोए हुए भी काफी ज्यादा खुशी हो रही है। नियमित अंतराल पर बेबी को फीड कराना होता है। शायद मैं भूल गई थी कि स्तनपान कितना तनावपूर्ण होता है। बच्चे को दूध पिलाने की प्रक्रिया जितनी प्रकृतिक होती है उतनी ही हेक्टिक भी होती है। मैंने कई सारी महिलाओं के अनुभवों से ये जाना है कि वे भी इस दौरान काफी स्ट्रगल करती हैं। ब्रेस्टफीडिंग बार-बार करने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए।'
बता दें कि बेटी को जन्म देने के बाद यह समीरा का पहला पोस्ट नहीं है। इससे पहले एक्ट्रेस ने लिखा था- 'मैं अपनी बेटी को पाकर बेहद खुश हूं लेकिन मैं अपने अंदर के सभी बदलावों के चलते अपने आप को हार्मोनल रूप से ठीक महसूस नहीं कर पा रही हूं। ये सब ठीक हो जाएगा और यही सोचकर आपको आगे बढ़ना है।'