देश में कोरोना की दूसरी लहर से हर कोई परेशान है। जहां एक तरफ लोग ऑक्सीजन और बेड की कमी से जूझ रहे हैं तो वहीं सरकार पर भी स्थिति को संभाल ना पाने का आरोप लग रहा है। दूसरे देशों से भी भारत में कोरोना की स्थिति को नियंत्रित ना कर पाने पर कई सवाल उठ रहे हैं। अब इन सबके बीच अभिनेता समीर सोनी ने एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो भारत के खिलाफ हो रही आलोचना को सुनकर थक चुके हैं।
कोरोनाः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करने वालों पर भड़के समीर सोनी, कहा-तंग आ चुका हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीर सोनी का कहना है कि, 'जहां भारत के ही कुछ लोग देश की अतंरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही आलोचना में खुशी ढूंढ रहे हैं वहीं मैं अपने देश के साथ हर अच्छे बुरे समय में साथ खड़े रहना पसंद करुंगा। समीर सोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर भी अपने दिल की बात कही।
समीर सोनी ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, 'सीधे दिल से निकली बात'। उन्होंने लिखा, 'दूसरे देशों की तरफ से भारत की हो रही आलोचना और इसका आनंद ले रहे लोगों से मैं तंग आ चुका हैं। मुझे अपने देश से प्यार है और मैं इसके साथ हर वक्त खड़ा हूं। वो सभी लोग जो इस स्थिति में देश के खिलाफ बोली जा रही बातों का आनंद ले रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए'।
View this post on Instagram
अब समीर सोनी के इस पोस्ट पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'भाषावाद और देशभक्ति के बीच अंतर होता है। स्पेड को स्पेड कहना क्या नकारात्मक है या आईना दिखाना'। इस पर जवाब देते हुए समीर सोनी ने कहा कि, 'ये मंशा है जो मायने रखती है। जानकारी देने के लिए अंतिम संस्कार की चिताओं और शवों को ना दिखाना पड़े। हो सकता है कि एक फिल्म में हो, लेकिन राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय समाचार में नहीं। दुर्भाग्य से खबर भी है। एक व्यवसायिक और ग्राफिक चित्र हजारों या लाखों में बेचा जाता है'।
इससे पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट में समीर सोनी ने लिखा था कि, 'स्थिति ना ही कभी एक दम अच्छी और ना ही कभी एक दम बेकार होती है। ना ही हमेशा निराशावादी या अत्यधिक आशावादी होती है जो आपको बताई जाती है। संभल कर रहें, जिसकी मदद कर सकते हैं मदद करें और अपने हौंसलों को मजबूत रखें। इसकी कोई वैक्सीन नहीं है'।