{"_id":"5abccf494f1c1bcf1c8b478a","slug":"samir-soni-to-play-role-of-principal-in-karan-johar-film-student-of-the-year-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2: ऋषि कपूर हुए रिटायर, अब यह एक्टर होगा कॉलेज का नया प्रिंसिपल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2: ऋषि कपूर हुए रिटायर, अब यह एक्टर होगा कॉलेज का नया प्रिंसिपल
Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में ऋषि कपूर ने डीन योगेंद्र वशिष्ठ का किरदार निभाया था। प्री-क्लाइमैक्स में ही साफ हो गया था कि अभिमन्यु-रोहन-शनाया वाले बैच के पास आउट होते ही वह भी रिटायर हो जाएंगे। यही वजह है कि फिल्म के सीक्वेल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' के लिए नए प्रिंसिपल को एप्वॉइंट किया गया है।
2 of 5
Samir Soni
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में समीर सोनी प्रिंसिपल का किरदार निभाएंगे। अपने किरदार के बारे में उन्होंने बताया, 'इस फिल्म की कहानी नई होगी, सिर्फ फ्रैंचाइज का नाम होगा। पहले भाग में ऋषि (कपूर) ने शानदार काम किया था। मैं उनकी जगह लेने पर नर्वस महसूस कर रहा हूं।' एक्टर ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार ऋषि कपूर के किरदार से बहुत अलग होगा।
3 of 5
Samir Soni
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में ऋषि कपूर ने समलैंगिक किरदार निभाया था। लेकिन समीर सोनी का किरदार ऐसा नहीं होगा। एक्टर ने कहा, 'फिल्म में मेरा कैरेक्टर किसी नॉर्मल, बोरिंग प्रिंसिपल की तरह नहीं होगा मगर वह गे भी नहीं होगा। फिल्म में मैं कॉमेडी करता नजर आउंगा।' समीर सोनी इससे पहले फिल्म 'बागबान' और 'आई हेट लव स्टोरीज' में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tiger Shroff
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में टाइगर श्रॉफ छात्र का किरदार निभाते दिखेंगे। अपने किरदार के बारे में उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्मों से काफी अलग होगी। 'बागी-2' में जहां मेरा किरदार 'वन-मैन-आर्मी' वाला था वहीं, इस फिल्म में बाकी छात्र मुझ पर धौंस जमाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ ने बताया कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' के लिए उन्हें अपना लुक भी बदलना पड़ेगा। उन्होंने बताया, 'फिल्म के लिए मुझे अपने मसल्स कम करने पड़ेंगे, कॉलेज जाने वाले लड़के की तरह फिजीक बनानी होगी। फिल्म 'बागी-2' के लिए जहां मुझे अपनी त्वचा टैन करनी पड़ी, वहीं करण जौहर की फिल्म में मैं अपने असली स्किन टोन में नजर आउंगा।' फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग अप्रैल से देहरादून में शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।