बॉलीवुड की दुनिया से हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आता रहता है और फैंस भी अपने सितारों से जुड़ी हर जानकारी रखना चाहते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया सबसे अच्छा माध्यम है, अपने मन की बात या फिर कोई भी जरूरी जानकारी दूसरों तक पहुंचाने का। ऐसे में सेलेब्स भी अपनी फिल्मों या फिर निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों की अपडेट फैंस को देते रहते हैं। तो चलिए दस तस्वीरों में जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
Photos of The Day: दर्शन करने विश्वनाथ पहुंचे अक्षय और बाघ के बच्चे संग खेलती दिखीं दिव्यांका,10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार इस समय अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म पृथ्वीराज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म 3 जून 2022 को रिलीज होने वाली है, इसलिए अक्षय कुमार मानुषी छिल्लर और पूरी टीम के साथ काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचे हैं।
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस समय वह पति विवेक दहिया संग छुट्टियां बिता रही हैं, जिसकी तस्वीरें वह अपने इंस्टाग्राम से शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बाघ के साथ वीडियो शेयर किया है और अब लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बाघ के बच्चे संग खेलते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
सूरज थापर के प्रति उनकी पत्नी के प्यार की कहानी ने सबका दिल जीत लिया है। दरसअल जब सूरज थापर को कोरोना हो गया था तब उनकी पत्नी दीप्ति ध्यानी ने सूरज धापर की सलामती के लिए तिरुपति जाकर सिर मुंडवाया था। आज सूरज थापर ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रांसफॉर्मेशन की वीडियो और पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'निकम्मा' भी बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है, इसलिए अभिनेत्री लगातार सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़ी अपडेट दे रही हैं। आज उन्होंने अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है।