फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बहुत रोते थे सुशांत सिंह राजपूत', सैमुअल मिरांडा ने सीबीआई से कहा- 'अक्सर पार्टी करती थीं रिया चक्रवर्ती'

Tue, 01 Sep 2020 01:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 01 Sep 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Samuel Miranda says Sushant singh rajput worried Rhea Chakraborty threw parties to keep him busy
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े लोगों से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिसे जानकर हर कोई हैरान है। हाल ही में ऐसा ही एक खुलासा सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने किया। मिरांडा ने सीबीआई को बताया कि सुशांत अक्सर बहुत रोया करते थे।



Samuel Miranda says Sushant singh rajput worried Rhea Chakraborty threw parties to keep him busy
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमुअल मिरांडा ने बताया कि उन्हें काम पर सुशांत की बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ ने रखा था। सैमुअल का काम सुशांत के स्टाफ को हैंडल करना और सैलरी देना था।  सैमुअल ने कहा कि एक दिन सुशांत का अपनी बहन से झगड़ा हो गया था इसके बाद प्रियंका और सिद्धार्थ दिल्ली चले गए।

Samuel Miranda says Sushant singh rajput worried Rhea Chakraborty threw parties to keep him busy
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

सैमुअल के मुताबिक, मई 2019 से रिया चक्रवर्ती का सुशांत के घर काफी आना-जाना शुरू हो गया था। रिया का भाई शौविक और उनके पिता भी सुशांत के घर अक्सर आया करते थे। रिया ने भी सुशांत के साथ रहना शुरू कर दिया था। रिया चक्रवर्ती हफ्ते में एक या दो बार पार्टी रखती थीं ताकि सुशांत को व्यस्त रख सकें। लेकिन कई बार सुशांत इन पार्टियों में शामिल नहीं हुआ करते थे। वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकलते थे और खुद को कमरे में लॉक कर लिया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samuel Miranda says Sushant singh rajput worried Rhea Chakraborty threw parties to keep him busy
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr

सैमुअल ने सीबीआई को बताया कि सुशांत के घर पर रहने वाले नौकरों और रिया उन्हें बताया था कि उनके घर में भूत-प्रेत का चक्कर है। मिरांडा ने कहा कि कई बार सुशांत रात में अपने कमरे से बाहर आ जाते थे और हनुमान की मूर्ति को गले लगाकर वापस कमरे में चले जाते थे। ये तब शुरू हुआ जब सुशांत, रिया और शौविक के साथ यूरोप की ट्रिप से वापस लौटे थे।

विज्ञापन
Samuel Miranda says Sushant singh rajput worried Rhea Chakraborty threw parties to keep him busy
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

सैमुअल ने कहा कि सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और रिया ने उन्हें वॉटरस्टोन क्लब में जाने की सलाह दी थी। लेकिन वहां सुशांत की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ और वह बहुत बार रोते रहते थे। सैमुअल ने यह भी दावा किया है कि इस क्लब में सुशांत की बहनें भी उनसे मिलने के लिए आई थीं।

रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं तापसी पन्नू, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी जमकर क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed