फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉयफ्रेंड मेलविन के धोखा देने के बाद सना खान ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'उसने एक छोटी लड़की को...'

Thu, 20 Feb 2020 02:15 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
SANA khaan again blast on her ex boyfriend melvin louis
Sana Khan and Melvin Louis - फोटो : instagram

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं सना खान इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं । पिछले दिनों सना खान ने बताया था कि उन्होंने डांसर और कोरियोग्राफर मेलविन लुईस से ब्रेकअप कर लिया है । सना ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया । दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे । ब्रेकअप की घोषणा के बाद अब सना और मेलविन सोशल मीडिया के जरिए एक आरोप लगा रहे हैं । 

SANA khaan again blast on her ex boyfriend melvin louis
sana khan, melvin louis - फोटो : social media

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे वाले दिन सना ने एक पोस्ट शेयर किया था । इसमें उन्होंने लिखा, 'धोखा देना कोई गलती नहीं होती । ये एक सोची-समझी साजिश है। जिस दर्द से मैं गुजरी हूं उसकी कीमत वो कभी नहीं चुका सकता । आप लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया ।'

SANA khaan again blast on her ex boyfriend melvin louis
sana khan

इसके बाद सना खान ने लिखा, 'मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ था कि उसने एक छोटी लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था । वो लड़कियों से पैसे लेता था, वो अपनी स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था । इससे पता चलता है कि वो कैसा टीचर था । इन सब बातों ने मुझे डरा दिया । इसीलिए वो आजतक स्ट्रगल कर रहा है । भगवान तुम्हें सजा देंगे ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
SANA khaan again blast on her ex boyfriend melvin louis
सना खान

सना खान ने इससे पहले भी अपने इंटरव्यू में कहा था, 'वह एक धोखेबाज और झूठा है और यह वो सबके साथ करता है अपनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता के लिए। यह सही जानकारी है इसमें कुछ मिलावट नहीं है ।' इसके अलावा सना ने ये भी बताया कि मई-जून के बाद से उनके साथ ये धोखा हुआ है। 

विज्ञापन
SANA khaan again blast on her ex boyfriend melvin louis
सना खान - फोटो : Social Media
सना के बयान के बाद मेलविन लुईस ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी । उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था । वीडियो में बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- 'बुलाती है मगर जाने का नहीं। मेलविन ने जो टीशर्ट पहनी है उस पर भी यही लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- 'जीतने के लिए।' मेलविन ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है उनका ये मैसेज सना खान के लिए ही है। 



आत्महत्या से पहले जिया खान ने खोले थे कई राज, छह पन्नों की लिखी थी चिट्ठी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed