फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sana Khan: ‘बहुत खुश हूं…’ सना खान ने कन्फर्म की ‘गुड न्यूज’, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

Thu, 16 Mar 2023 03:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 16 Mar 2023 03:42 PM IST
विज्ञापन
Sana Khan And Anas Saiyad are going to be parents soon Husband reveals in an interview
सना खान, मुफ्ती अनस सैयद - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 6' से घर-घर में पहचान पाने वाली एक्ट्रेस सना खान को इंडस्ट्री को छोड़ तकरीबन 3 साल बीत चुके हैं। लेकिन आज भी उनके फैंस उनके बारे में हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। जब उन्होंने इस्लाम के लिए ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान किया तो उनके फैंस को यकीन नहीं हुआ था। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उन्होंने मुफ्ती अनस सईद से निकाह किया और तब से अब तक लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। सना ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। 

Sana Khan And Anas Saiyad are going to be parents soon Husband reveals in an interview
सना खान, अनस सईद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सना खान ने शादी के तीन साल बाद अपने फैंस को इस बड़ी खुशखबरी से चौंका दिया है। सना खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उनके पति अनस सईद एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। तो वहीं बातचीत में सना और अनस के जीवन की गुड न्यूज सामने आई है। इंटरव्यू में अनस ने बताया कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाईयां दे रहे हैं।
Sana Khan And Anas Saiyad are going to be parents soon Husband reveals in an interview
सना खान, अनस सैयद - फोटो : सोशल मीडिया
सना खान ने भी इस गुड न्यूज की खबर को कंफर्म किया है कि दोनों पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। सना ने कहा कि वो बहुत एक्साइटेड हैं। वो चाहती हैं कि उनका बच्चा जल्द ही उनकी बाहों में हो। इसी के साथ सना ने यह भी कहा कि वह मदरहुड एंजॉय करने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं। 

यह भी पढ़ें: भोजपुरी अवार्ड्स में झूमकर नाचीं जैकलीन, गोविंदा के जलवों पर फिदा हुई दुबई
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan And Anas Saiyad are going to be parents soon Husband reveals in an interview
सना खान,अनस सईद - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें की अभिनेत्री सना खान मुंबई में ही पली-बढ़ी हैं। उनके पिता मलयाली मुस्लिम केरल और मां सईदा मुंबई की हैं। सना ने साल 2005 में लो-बजट एडल्ट फिल्म 'ये है हाई सोसाइटी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो टीवी विज्ञापनों में नजर आने लगीं। फिर सना ने साउथ में डेब्यू किया। सना सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में भी काम कर चुकी हैं। सना ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के छठे सीजन में हिस्सा लिया था। उन्हें इस शो से खूब पॉप्युलैरिटी मिली थी। हालांकि, सना यह शो नहीं जीत पाई थीं।

यह भी पढ़ें: क्या है आर्यन की गिरफ्तारी पर शाहरुख की चुप्पी का राज? करीबी दोस्त ने किया खुलासा
 
विज्ञापन
Sana Khan And Anas Saiyad are going to be parents soon Husband reveals in an interview
सना खान - फोटो : अमर उजाला
तो वहीं, सना खान के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में एडल्ट फिल्म 'ये है हाई सोसाइटी' से शुरुआत की थी। इसके अलावा सना कई तमिल, तेलूगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि सना खान को पहचान सलमान खान के शो 'बिग बॉस 6' से मिली थी। इस शो में सना खान सेकंड रनरअप बनी थी।

यह भी पढ़ें: शिल्पा ने मां सुनंदा शेट्टी की सर्जरी को लेकर लिखा भावुक पोस्ट, फैंस से की दुआ करने की अपील
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed