बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री सना खान ने अपने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन फिर भी वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, एक्टिंग से दूर हो लेकिन अपनी हर गतिविधि को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने बीते वर्ष 20 नवंबर को सूरत के व्यवसायी मुफ्ती अनस सैयद के साथ अपनी शादी की घोषणा कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था।इन दिनों अभिनेत्री अपने पति अनस सैयद के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। वहां से सना ने कई तस्वीरें और वीडियो साझा किया है। वहीं, वीडियो में उन्हें एयरपोर्ट पर नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है।
तस्वीरें: मालदीव में पति संग छुट्टियां बिता रहीं हैं सना खान, एयरपोर्ट पर अदा की नमाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, वीडियो में सना और अनस दोनों को नमाज अदा करते भी देखा जा सकता है। सना कहती हैं, 'हमने एयरपोर्ट पर ही नमाज अदा की क्योंकि नमाज कजा करना अच्छा नहीं है।' सना बताती हैं कि वह कितनी खुश हैं इस ट्रिप को लेकर। वह उछलते कूदते हुए गाड़ी में बैठती हैं।
इसके अलावा उन्होंने मालदीव में समंदर के किनारों का लुत्फ उठाते अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं। पर्पल कलर के बुर्के में सना समंदर को और सुकून भरी नजरों से देखती नजर आईं। सना ने फोटो शेयर कर अपने पति अनस की थकान का भी जिक्र किया। सना ने लिखा 'बीच पर रिलैक्स करते हुए। और हां मियां बीच (Beach) से थक चुके हैं मेरी तस्वीरें लेते लेते।'
गौरतलब है कि सना ने इस साल अक्तूबर महीने में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया को छोड़ने का एलान किया था जिसके बाद 20 नवंबर को उन्होंने गुजरात के रहने वाले अनस सईद के साथ निकाह कर लिया था।
सना खान का जन्म 1987 में मुंबई के धारावी में हुआ। उनके पिता कन्नूर के मलयाली मुस्लिम हैं। वहीं उनकी मां सईदा मुंबई की रहने वाली हैं। सना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन फिल्मों से की। सना ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। साल 2005 में सना खान ने कम बजट की एडल्ट फिल्म 'यही है हाई सोसाइटी' से डेब्यू किया। इसके साथ ही वे टीवी विज्ञापनों में व्यस्त रहीं। उन्होंने फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा', 'धन धना धन गोल' में स्पेशल अपीयरेंस दी।