सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान हजारों गरीब, असहाय और श्रमिकों की मदद कर करोड़ों लोगों के दिलों को जीता था। यही नहीं वे आज भी कई अच्छे काम कर रहे हैं। नेक इंसान होने के साथ साथ वे अच्छे कलाकार भी हैं। उनकी कई फिल्में पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित हुई हैं। सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनके कई वीडियोज इंटरनेट पर खूब ट्रेंड करते हैं। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे जैसे ही निधि अग्रवाल के साथ डांस करने के लिए जाते हैं। वैसे ही एक मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलता है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। आइए देखते हैं ऐसा क्या खास है इस वीडियो में -
Viral Video: सोनू सूद ने निधि अग्रवाल संग 'तुम तो ठहरे परदेसी' गाने पर किया डांस, आगे का ट्विस्ट देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनू सूद जैसे ही निधि अग्रवाल के साथ "तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे" गाने पर डांस करने के लिए जाते हैं। वैसे ही एक देसी फैन उनके बीच में आकर सेल्फी लेने लगता है। इस बीच सोनू सूद का रिएक्शन देखने लायक होता है।
देखें वीडियो
वीडियो को पूरा देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इसे निधि अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लाखों लोग अब तक इसको देख चुके हैं और अपने चाहने वालों के बीच इसे शेयर भी कर रहे हैं।
वीडियो में सोनू सूद और निधि अग्रवाल की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अल्ताफ राजा का लोकप्रिय गाना तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे 90 के दशक का लोकप्रिय गाना है।
निधि अग्रवाल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इसको 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स इसे देखने के बाद कमेंट करते हुए प्यार भरे रिएक्शन्स दे रहे हैं।