फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सना खान की शादी को हुए दो महीने पूरे, तोहफा देख खिल गया सैयद अनस का चेहरा

Thu, 21 Jan 2021 03:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 21 Jan 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
Sana Khan Gifts Smart Phone To Husband Saiyad Anas On Their Two Months Anniversary
पति के साथ सना खान - फोटो : Instagram

सना खान ने 20 नवंबर को सैयद अनस से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। सना खान अब अपनी मैरिड लाइफ को एंज्वॉय कर रही हैं। सना और सैयद अनस की शादी को अब दो महीने का वक्त हो चुका है। शादी के दो महीने पूरे होने पर सना खान ने अपने पति को तोहफा दिया है। जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है।

Sana Khan Gifts Smart Phone To Husband Saiyad Anas On Their Two Months Anniversary
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। सना खान ने अब एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सना के पति सैयद अनस एक गिफ्ट खोल रहे हैं। ये गिफ्ट उन्हें पत्नी सना खान ने शादी के दो महीने पूरे पर दिया है।

Sana Khan Gifts Smart Phone To Husband Saiyad Anas On Their Two Months Anniversary
सना खान - फोटो : Instagram- @sanakhaan21

सना ने गिफ्ट में पति को एक स्मार्टफोन दिया है। वीडियो सना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'आज हमने दो महीने पूरे कर लिए हैं।' अगले वीडियो में गिफ्ट पाकल सैयद अनस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ सना ने लिखा, 'कितने प्यार से वह जजाकअल्लाह कह रहे हैं, जैसे वह कोई बच्चे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan Gifts Smart Phone To Husband Saiyad Anas On Their Two Months Anniversary
सना खान - फोटो : Instagram

बता दें कि इससे पहले सना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर पति का शुक्रिया अदा भी किया था। उन्होंने लिखा था, 'इससे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग अपने काम को नोटिस नहीं करते हैं, लेकिन अल्लाह आपके उस काम को देख रहे हैं, यही मायने रखता है। अनस आपका धन्यवाद। आपने हमेशा मुझे अच्छी चीजों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, चाहे जो भी स्थिति हो।'

विज्ञापन
Sana Khan Gifts Smart Phone To Husband Saiyad Anas On Their Two Months Anniversary
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21

सना खान ने 20 नवंबर 2020 को सैयद अनस के साथ शादी की थी। सना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। शादी के दो दिन बाद सना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको इस बात की जानकारी दी थी। अब सना एक होम मेकर हैं। उन्होंने शादी से पहले ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को इस तरह याद कर रही हैं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, शेयर किए अनदेखे वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed