फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: हज की तस्वीरें शेयर करने पर ट्रोल हुईं सना खान, यूजर्स ने कहा- फोटो लेने आई हो या…..

Sun, 10 Jul 2022 12:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 10 Jul 2022 12:57 PM IST
सार

चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया को छोड़ अल्लाह बंदगी की राह अपनाने वाली सना खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सना खान भले ही मनोरंजन जगत से दूर हो चुकी हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन
Sana Khan got trolled for sharing pictures of Haj netizens said she is using religious place for publicity
सना खान,मुफ्ती अनस सैयद - फोटो : ट्विटर

चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया को छोड़ अल्लाह बंदगी की राह अपनाने वाली सना खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सना खान भले ही मनोरंजन जगत से दूर हो चुकी हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। सना बीते दिनों ही अपने पति मुफ्ती अनस सैयद के साथ हज की यात्रा पर गई थीं। दोनों ने मदीना पहुंचकर हज किया। एक्ट्रेस ने अब अपनी इस यात्रा से जुड़ी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा की। इंटरनेट पर इन तस्वीरों और वीडियोज के सामने आते ही अब नेटीजंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Sana Khan got trolled for sharing pictures of Haj netizens said she is using religious place for publicity
सना खान - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि सना खान को अपनी हज यात्रा की तस्वीरें शेयर नहीं करनी चाहिए। वह अल्लाह का घर है। ऐसे में दुआ मांगने पर ध्यान देना चाहिए, फोटोज या वीडियोज बनाने में नहीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए कई यूजर्स ने तो यह तक कह डाला कि सना और उनके पति पब्लिसिटी पाने के लिए धार्मिक जगह का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Sana Khan got trolled for sharing pictures of Haj netizens said she is using religious place for publicity
सना खान - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया पर शेयर की गईं सना खान की तस्वीरों पर यूजर्स तरह- तरह के कमेंट्स कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, पब्लिसिटी की भूख आपको कुछ अच्छा करने नहीं देगी। यह ग्लैमर भरी जिंदगी की लत है। आप खुद को कैमरे से दूर नहीं रख सकतीं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, फोटोग्राफी करने आई हो या फिर हज करने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan got trolled for sharing pictures of Haj netizens said she is using religious place for publicity
sana khan, सना खान - फोटो : social Media

एक अन्य यूजर ने लिखा, अब मजहब इस्तेमाल कर लो फेमस होने के लिए। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए उनकी फोटो पर लिखा, माशाअल्लाह, बस एक निवेदन है आपसे कृपया हज करते समय सेल्फी और वीडियोग्राफी मत करो। अपना समय इबादत में लगाओ, सोशल मीडिया के लिए तो पूरी जिंदगी पड़ी है। इसके अलावा कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो उन्हें हज करने की बधाई दे रहे हैं।
 

 

विज्ञापन
Sana Khan got trolled for sharing pictures of Haj netizens said she is using religious place for publicity
सना खान - फोटो : अमर उजाला

करियर की बात करें तो सना खान जय हो, वजह तुम हो और बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 6 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में वह फाइनलिस्ट रही थीं। हालांकि 2020 अक्टूबर में उन्होंने मनोरंजन जगत छोड़ने का एलान कर दिया, जिसके एक महीने बाद ही उन्होंने अनस से शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed