फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सना खान ने साझा की शादी की पहली तस्वीर, लाल जोड़े में मौलाना मुफ्ती अनस के साथ दे रहीं पोज

Sun, 22 Nov 2020 12:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 22 Nov 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Sana Khan Marriage Shares Her Nikaah Pic Mufti Anas
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhaan21

सलमान खान (Salman Khan) की को-स्टार और बिग बॉस की रनरअप रह चुकीं सना खान (Sana Khan) ने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस (Mufti Anas) के साथ शादी रचा ली है। सना ने अपनी शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

Sana Khan Marriage Shares Her Nikaah Pic Mufti Anas
सना खान - फोटो : instagram/sanakhaan21

सना खान ने हाल ही में कुछ दिन पहले इस्लाम के प्रचार प्रसार के लिए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद अब उन्होंने गुजरात के शहर सूरत में परिवार के लोगों की मौजूदगी में निकाह कर लिया है। सना ने खुद अब अपने निकाह की तस्वीर साझा की हैं। तस्वीर में वो मौलाना मुफ्ती अनस के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

Sana Khan Marriage Shares Her Nikaah Pic Mufti Anas
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सना खान ने अपनी शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अल्लाह की खातिर एक-दूसरे को प्यार किया, अल्लाह की खातिर एक दूसरे से शादी की, अल्लाह हमें इस दुनिया में साथ रखे।' इसके साथ सना ने शादी की तारीख भी हैशटेग के जरिए बताई। सना ने 20 नवंबर को शादी की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sayied Sana Khan (@sanakhaan21)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan Marriage Shares Her Nikaah Pic Mufti Anas
सना खान - फोटो : Instagram

साझा की गई तस्वीर में सना लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं मौलाना मुफ्ती अनस सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए हैं। सना के हाथों में मेहंदी लगी है जिसका रंग भी गहरा चढ़ा है। तस्वीर में सना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Sana Khan Marriage Shares Her Nikaah Pic Mufti Anas
सना खान - फोटो : Instagram

बता दें कि शुक्रवार को हुए इस निकाह का बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सना सफेद रंग के कपड़े पहने हुई थीं। साथ ही उनके पति मुफ्ती अनस भी सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए ही नजर आए। गौरतलब है कि सना खान फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा रही है। लेकिन अचानक इस्लाम कुबूल करने के उनके फैसले ने सभी को सख्ते में डाल दिया थ। सना ने अपने करियर में 'हल्ला बोल', 'जय हो', 'वजह तुम हो' जैसी कुछ ही हिंदी फिल्मों में काम किया है। सना का ज्यादातर काम दक्षिण भारतीय फिल्मों में रहा।

पढ़ें: मालदीव में छुट्टियां मना रहीं तारा सुतारिया का दिखा बोल्ड अंदाज, तस्वीर देखकर आदर जैन ने किया ये कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed