हाल ही में शादी के बंधंन में बंधीं सना खान (Sana Khan) इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्ज्वॉय कर रही हैं। सना खान अपनी शादी से जुड़े कई पोस्ट्स कर रही हैं। उन्होंने अपनी मेहंदी, रिसेप्शन और शादी की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब सना ने हरे रंग के सूट में जो तस्वीरें साझा कीं हैं वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Sana Khan: सना खान की नई तस्वीरें आईं सामने, मुफ्ती सईद से निकाह होते ही 'हलाल लव' को बताया खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोज में आप सना को हरे और गोल्डन रंग के शरारा में देख सकते हैं। वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सना की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा सना खान का एक पोस्ट भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल पोस्ट में सना कहती हैं- ''जब तक आपसे शादी नहीं हुई थी तब तक कभी सोचा नहीं था कि हलाल प्यार इतना खूबसूरत हो सकता है। हर हलाल कामों में बरकत है। क्या हमारी शादी को एक हफ्ता हो गया?''
इससे पहले सना ने ससुराल में हुए स्वागत के वीडियोज भी दिखाए हैं। इन वीडियोज में सना के घर बिरयानी बनी थी, जिसे लेकर वह बेहद खुश थीं। साथ ही उन्होंने पति के हाथों में हाथ डाले भी एक वीडियो शेयर किया था। सोशल मीडिया पर सना के शौहर की भी खूब चर्चा है।
बता दें कि सना खान ने मुफ्ती अनस से 20 नवंबर को शादी की थी। उनकी शादी के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। सना इन निकाह की फोटोज में बिल्कुल राजकुमारी जैसी लग रही हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सना के पति धर्म गुरु हैं। उनकी शादी की अचानक आई तस्वीरों ने फैंस को हैरान करके रख दिया था।
सना खान ने बॉलीवुड में ‘यही है हाई सोसाइटी’ ‘हल्ला बोल’, ‘जय हो’, ‘वजह तुम हो’ और ‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि कुछ महीने पहले सना ने एलान किया था कि वह इस्लाम के लिए इंडस्ट्री को अलविदा कह रही हैं। इस बात का एलान एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर किया था।