इन दिनों तमाम बॉलीवुड सेलेब्स की पसंदीदा घूमने की जगह मलदीव्स बनी हुई है। हर कोई मालदीव्स में छुट्टियां बिताते हुए नजर आ रहा है। महीनों से कोरोना महामारी के चलते सभी घरों में ही कैद थे। जिसके बाद अब सारे ही बॉलीवुड सेल्बस कुछ सुकून के पल बिताने मालदीव्स पहुंच रहे हैं। अब हाल ही में साउथ इंडियन फिल्मों की जानी मानी- अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी भी मालदीव्स में छुट्टियां बिताती हुईं स्पॉट हुई हैं।
मालदीव्स में छुट्टियां मना रहीं साउथ अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी, शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामंथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहीत हैं। अब हाल ही में सामंथा ने अपने फैंस को बताया है कि वो मालदीव्स में छुट्टियां बिता रही हैं। सामंथा ने इसकी कुछ तस्वीरें सोसल मीडिया पर साझा की हैं।
सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। ये सभी तस्वीरें उनकी मालदीव्स वेकेशन के दौरान की हैं। उन्होंने कई वीडियो भी साझा कि हैं जिनमें वो अलग- अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। सामंथा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl)
सामंथा अच्छी अदाकारा होने के साथ- साथ फिटनेस फ्रीक भी हैं। उन्हें उनकी फिट बॉडी के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने मालदीव्स वेकेशन के दौरान की ही बिकिनी पहने तस्वीर भी साझा की। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप ही ब्रह्मांड हैं, थोड़ी देर के लिए खुद को एक मानव के रूप में व्यक्त कर रहे हैं।' तस्वीरें में सामंथा सफेद रंग की बिकिनी पहनी हैं और सिर पर हैट लगाए हुए हैं।
A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl)
बात करें सामंथा अक्किनेनी के वर्क फ्रंट की तो वो जल्द ही हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। सामंथा मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के सीजन 2 में नजर आने वाली है। इसके अलावा वो विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनी फिल्म Kaathu Vaakula Rendu Kadhal में भी नजर आएंगी, इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं।
पढ़ें: फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर करण जौहर को मिला सपोर्ट, उदय शंकर ने फिल्म की रिलीज को लेकर कही ये बड़ी बात