{"_id":"5fc21a24abe4d3303f09790b","slug":"know-unknown-facts-about-bhojpuri-actress-nidhi-jha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी में आने से पहले सीरियल करती थीं निधि झा, पवन सिंह के साथ एक गाने के बाद नाम पड़ गया 'लूलिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी में आने से पहले सीरियल करती थीं निधि झा, पवन सिंह के साथ एक गाने के बाद नाम पड़ गया 'लूलिया'
भारत में बॉलीवुड के अलावा कई तरह के क्षेत्रीय सिनेमा भी हैं। उन्हीं में से एक भोजपुरी सिनेमा भी है। भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्में और गाने हमेशा सुर्खियों में होते हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी फिल्मों के कई कलाकार अपने अभिनय की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री निधि झा से रूबरू करवाते हैं।
2 of 5
निधि झा
- फोटो : file photo
निधि झा भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। वह कई शानदार कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। निधि झा भोजपुरी फिल्मों में अपने अलग और खास किरदार की वजह से ही सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। निधि झा ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल से की थी। जहां उन्होंने लंबे समय तक काम किया था।
3 of 5
निधि झा
- फोटो : file photo
निधि झा छोटे पर्दे के बालिका वधु, बेइंतहा, क्राइम पेट्रोल, अदालत और सपने सुहाने लड़कपन के सहित कई टीवी सीरियल में अभिनय कर चुकी हैं। निधि झा ने भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी। वह पहली बार फिल्म गदर में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निधि झा
- फोटो : file photo
इस फिल्म के बाद निधि झा ने सत्या, स्वर्ग, गैंगस्टर दुल्हनिया और मंदिर वहीं बनेगा सहित कई भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनेय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। भोजपुरी फिल्मों में अपने अलग लुक और किरदार करने ले लिए मशहूर निधि झा कई फिल्मों में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। उनका आइटम नंबर 'लूलिया मांगेले' आज भी कई भोजपुरी संगीत प्रेमियों की पहली पसंद हैं।
विज्ञापन
5 of 5
निधि झा
- फोटो : instagram: nidhijha05
इसके अलावा निधि झा और भी कई फिल्मों में अपने डांस से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। दर्शक उनके हर गानें को खूब पसंद करते हैं। बात करें निधि झा की आखिरी फिल्म की तो वह आखिरी बार फिल्म दिलवर में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, संजय पांडे और मनोज टाइगर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन सुनील मांझी ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।