फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर करण जौहर को मिला सपोर्ट, उदय शंकर ने फिल्म की रिलीज को लेकर कही ये बड़ी बात

Sat, 28 Nov 2020 02:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 28 Nov 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Amitabh Starrer Film Brahmastra Should Release In Theaters Says Uday Shankar
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला

निर्माता करण जौहर की निर्माणाधीन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का मेकिंग बजट मंजूर करने वाले अधिकारियों ने अब डिजनी इंडिया के भीतर इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करने का माहौल बनाना शुरू कर दिया है। यही नहीं कंपनी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर अपना नोटिस पीरियड पूरा कर रहे इसके शीर्षस्थ अधिकारी उदय शंकर ने भी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को सिर्फ सिनेमाघरों में ही अनुभव किए जा सकने लायक सिनेमा बता दिया है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Amitabh Starrer Film Brahmastra Should Release In Theaters Says Uday Shankar
ब्रह्मास्त्र - फोटो : Instagram-@aliaabhatt

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही सुपरहीरो ड्रामा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर बीते कुछ दिनों से डिजनी इंडिया के भीतर उठापटक की खबरें आती रही हैं। एक तो इस फिल्म के लिए इतना भारी भरकम बजट कैसे पारित हुआ, इसी पर बातें हो रही हैं। दूसरी चर्चा ये चल रही है कि क्या इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाए। कंपनी इस बारे में आधिकारिक तौर पर तो कुछ भी नहीं कह रही है, लेकिन कंपनी का एक धड़ा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से जल्द से जल्द मुक्ति का पक्षधर है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Amitabh Starrer Film Brahmastra Should Release In Theaters Says Uday Shankar
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ

स्टार और डिज्नी इंडिया के अध्यक्ष उदय शंकर ने एक सम्मेलन के दौरान जब कहा कि 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों का बेहतरीन अनुभव सिर्फ सिनेमाघरों में ही हो सकता है और  बेहतर होगा कि इसे वहीं रिलीज किया जाए, तो ये मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। ट्रेड में चर्चा शुरू हो गई है कि उदय शंकर का ये बयान फिल्म के सह निर्माता करण जौहर के बचाव में आया है। करण जौहर ने भी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को ओटीटी पर रिलीज किए जाने के कथित प्रस्ताव को अपनी सहमति देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Amitabh Starrer Film Brahmastra Should Release In Theaters Says Uday Shankar
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

फॉक्स स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को बनाने की घोषणा वर्ष 2018 में की गई थी। तब से यह फिल्म अपने भारी बजट के लिए चर्चाओं में है। फिल्म रिलीज के समय से पीछे चल रही है और अब तक इसकी रिलीज को लेकर कोई कुछ भी ठोस बात नहीं कर रहा है। फिल्म के बजट को लेकर भी तमाम तरह के आंकड़े सामने आते रहे हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Amitabh Starrer Film Brahmastra Should Release In Theaters Says Uday Shankar
उदय शंकर - फोटो : Twitter: @campaign_india

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बजट के बारे में उदय शंकर ने कहा कि अब तक इतने बड़े बजट की फिल्म देश में बनाई नहीं गई। सटीक संख्या तो नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि इस फिल्म का बजट तीन सौ करोड़ रुपये के आसपास ही होगा। फिल्म की रिलीज पर उनका कहना रहा कि 'ब्रह्मास्त्र' जैसी जिस अनुभव के साथ बनाई गई है, उसी अनुभव को अगर दर्शकों के बीच भी पैदा किया जाए तो ज्यादा बेहतर है। इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता है इस तरह की फिल्मों का असली मजा सिर्फ सिनेमाघरों में ही लिया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed