कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी जारी है। अब अभिनेत्री का मानना है कि महाराष्ट्र सरकार ने उनके साथ जैसा व्यवहार किया है उसे देखते हुए लगता है कि ऋतिक रोशन और आदित्य पंचोली अच्छे इंसान हैं। कंगना का यह बयान मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने अभिनेत्री को 'दो टके के लोग' कहा था।
मुंबई की मेयर के 'दो टके के लोग' वाले बयान पर आई कंगना की प्रतिक्रिया, बोलीं- इनसे भले तो ऋतिक और आदित्य पंचोली हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने यह बात सोशल मीडिया पर कही है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कंगना रणौत सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयानबाजी भी करती रहती हैं। कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर महापौर किशोरी पेडनेकर के बयान पर प्रतिक्रिया दी। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
कंगना रणौत ने मुंबई की मेयर को जवाब देते हुए लिखा है- "पिछले कुछ महीनों में मैंने महाराष्ट्र सरकार के हाथों इतने कानूनी केस, गालियां, बेइज्जती, बदनामी झेली है कि बॉलीवुड माफिया और आदित्य पंचोली और ऋतिक रोशन जैसे लोग मुझे अच्छे इंसान लगने लगे हैं। न जाने मुझमें ऐसा क्या है, जो लोगों को इतना परेशान करता है।' सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।
The amount of legal cases, abuses, insults, name calling I faced from Maharashtra government in these few months make Bollywood mafia and people like Aaditya Pancholi and Hrithik Roshan seem like kind souls ....
I wonder what is it about me that rattle people so much 🙂 https://t.co/by2VKQauZt
दरअसल शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की याचिका पर सुनवाई की और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को बड़ा झटका दिया। रणौत के बंगले के कुछ हिस्सों को तोड़ने की बीएमसी की कार्रवाई को कोर्ट ने अवैध करार दिया था और कहा था कि इससे दुर्भावना की बू आती है। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया है कि कार्यालय में की गई तोड़फोड़ के कारण हुए नुकसान का पता लगाने के लिए एक वैल्यूअर (मूल्यांकन करने वाला) को नियुक्त किया जाए। कंगना ने BMC से दो करोड़ रुपए हर्जाना मांगा है।
इसपर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा था, 'हम लोग भी हैरान हुए हैं। एक अभिनेत्री जो रहती हिमाचल में है और हमारी मुंबई को पीओके कहती हैं। जो दो टके के लोग अदालत को भी राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं वो गलत हैं। क्योंकि ये मामला बदले का नहीं है। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। कोर्ट ने जो फैसला किया है उसका अध्ययन करेंगे।'
पढ़ें: कृति सेनन के सीता का रोल स्वीकारते ही साजिद हरकत में, 'बच्चन पांडे' को लेकर किया ये बड़ा एलान