फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोविंदा की कहानी में अब आएगा मिथुन का मजा, डेविड धवन की 45वीं फिल्म “कुली नंबर 1” का ट्रेलर रिलीज

Sat, 28 Nov 2020 01:18 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 28 Nov 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Coolie No 1 Trailer is released Varun Dhawan Sara Ali Khan David Dhawan 45th Film
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

Coolie No 1 trailer: साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म “कुली नंबर 1” का ट्रेलर शनिवार को रिलीज़ कर दिया गया। निर्देशक डेविड धवन की ये फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत 1995 की क्लासिक फैमिली कॉमेडी फिल्म का रीमेक है। फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान के साथ परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव के किरदारों का भी ट्रेलर में खुलासा हुआ है।

Coolie No 1 Trailer is released Varun Dhawan Sara Ali Khan David Dhawan 45th Film
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक डेविड धवन ने इस मौके पर कहा, “वास्तव में यह भारतीय मनोरंजन के लिए सबसे रोमांचक समय है। मुझे खुशी है कि हमारी प्यार और काफी मेहनत से बनाई गई फिल्म को दुनिया भर के दर्शक देखेंगे। इस फिल्म में सारा और वरुण ने पहले इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म के दिग्गज कलाकारों की जगह ली है और उन्होंने काफी शानदार काम किया है। मैं अपनी इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।''

Coolie No 1 Trailer is released Varun Dhawan Sara Ali Khan David Dhawan 45th Film
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी कहते हैं, “हमारी नंबर 1 फ्रेंचाइजी ने कई पीढ़ियों से लोगों का मनोरंजन किया है, जिसे आज 25 साल पूरे हो गए हैं। हमने पूजा एंटरटेनमेंट का सफर “कुली नंबर 1” से शुरू किया था। वरुण और सारा जैसे युवा कलाकारों के साथ फिल्म का रीमेक बनाकर उन दशकों का जश्न मनाना वाकई अद्भुत है।”  

विज्ञापन
विज्ञापन
Coolie No 1 Trailer is released Varun Dhawan Sara Ali Khan David Dhawan 45th Film
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता वरुण धवन ने कहा, “मुझे हमेशा से ओरिजिनल कुली नंबर 1 का स्क्रीनप्ले और उसमें कलाकारों की परफॉर्मेंस बेहद पसंद रही है। यह भी एक कारण है कि इस क्लासिक फिल्म के रीमेक में काम करना मेरे लिए काफी स्पेशल है। इस रोल के लिए तैयारी करने में भी काफी मजा आया था। एक एक्टर के तौर पर इस कॉमेडी फिल्म के रीमेक में काम करना वाकई काफी मौज-मस्ती से भरपूर था। इस फिल्म में सारा के साथ अलग-अलग लोकेशंस पर शूटिंग कर हम सभी कलाकारों ने काफी अच्छा समय बिताया।”

विज्ञापन
Coolie No 1 Trailer is released Varun Dhawan Sara Ali Khan David Dhawan 45th Film
सारा अली खान - फोटो : instagram

फिल्म ‘लव आजकल’ के फ्लॉप होने के बाद अभिनेत्री सारा अली खान की तमाम उम्मीदें इस फिल्म पर टिकी हैं। वह कहती हैं, “कुली नंबर 1 में काम करके वाकई मेरा सपना सच हो गया है। हम “हुस्न है सुहाना” और “मिर्ची लगी” जैसे गानों को सुनते-सुनते बड़े हुए हैं। यह मुझे एक सपने जैसा लगता है कि मैं इन गानों के रीमेक वर्जन में काम कर रही हूं। वरुण के साथ काम करना वाकई एक शानदार अहसास था। वह न केवल जबर्दस्त अभिनेता हैं, बल्कि वह दूसरों का ध्यान रखने वाले मददगार और प्रेरणा देने वाले दोस्त भी हैं।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed