फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सना खान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, पति सैयद अनस को इसलिए कहा 'शुक्रिया'

Mon, 18 Jan 2021 10:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 18 Jan 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Sana Khan Share Her Beautiful Photos Says Thankyou for always pushing me towards good
सना खान - फोटो : Instagram

सना खान इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ लेने में लगी हुई हैं। सना शादी के बाद से ही लगातार अपनी और पति सैयद अनस की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद भी किया जाता है। अब हाल ही में सना ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें और शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सना ने अपने पति को भी धन्यवाद दिया है।

Sana Khan Share Her Beautiful Photos Says Thankyou for always pushing me towards good
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21

सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। सना ने अपनी शादी की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं अब सना ने अपनी कुछ और भी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने अपने पति के लिए खास संदेश भी लिखा है।

Sana Khan Share Her Beautiful Photos Says Thankyou for always pushing me towards good
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए सना ने लिखा, 'इससे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग अपने काम को नोटिस नहीं करते हैं, लेकिन अल्लाह आपके उस काम को देख रहे हैं, यही मायने रखता है। अनस आपका धन्यवाद। आपने हमेशा मुझे अच्छी चीजों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, चाहे जो भी स्थिति हो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan Share Her Beautiful Photos Says Thankyou for always pushing me towards good
सना खान, मुफ्ती अनस सईद - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि सना खान ने 20 नवंबर 2020 को सैयद अनस के साथ शादी की थी। सना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। शादी के दो दिन बाद सना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको इस बात की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Sana Khan Share Her Beautiful Photos Says Thankyou for always pushing me towards good
पति के साथ सना खान - फोटो : Instagram

सना खान, सैयद अनस के साथ शादी करने से पहले ही बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी थीं। सना अपनी शादी के बाद काफी ट्रोल भी हुई थीं। जिसके बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, 'उन्होंने अनस से शादी करने का फैसला बहुत सोच समझ कर समय लेकर किया था। मैंने सालों साल अनस जैसे हमसफर की दुआ की है। वो एक बेहद शरीफ किस्म के इंसान है जो किसी भी बात को तोलते मोलते नहीं है।'

पढ़ें: Tandav विवाद पर निर्देशक अली अब्बास जफर ने मांगी माफी, बोले- 'भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed