बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बीच सफर में ही इंडस्ट्री का साथ छोड़ दिया और अब अपनी अलग जिंदगी जी रहे हैं। इस लिस्ट में सना खान का नाम भी शामिल हो चुका है जिन्होंने इस साल इस्लाम के लिए एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर हर किसी को हैरान कर दिया। इसके बाद सना खान ने गुजरात के रहने वाले मुफ्ती अनस सैयद से निकाह कर लिया।
तो इस वजह से सना खान ने छोड़ दी ग्लैमर की दुनिया, कहा- दीन और दुनिया में से किसी को एक चुनना होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना और सैयद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। अब हाल ही में सना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने एक्टिंग छोड़ने के पीछे की वजह बताई है। सना ने वीडियो में कहा कि, 'मुझे 7 साल से ये ख्याल आ रहा था कि मुझे इंडस्ट्री में रहना चाहिए या नहीं। पुरानी जिंदगी में मेरे लिए कामयाबी कुछ और थी। मेरा काम करना, पैसा कमाना और फैन फॉलोइंग होना मेरे लिए कामयाबी थी।'
वह आगे कहती हैं, 'मैंने बीते 7 सालों से कुरान को पढ़ना शुरू किया और मैं नमाज की पाबंद होने लगी। फिर मुझे अंदर से बेचैनी होने लगी कि क्या मैं असल में इस पर खरी उतर रही हूं? इसके बाद मुझे समझ आया कि कामयाबी क्या है। असल में कामयाब इंसान वो है जो अल्लाह की नजर में कामयाब है, ना कि दुनिया की नजर में।'
सना ने आगे कहा कि कुरान पढ़ने से पता चला कि ये पूरी दुनिया अल्लाह ने इंसानों के लिए बनाई है और इंसानों को अपने लिए बनाया है। दुनिया की चीजों की कीमत हम तय करते हैं, लेकिन हमें ये सोचना होगा कि ये चीजें हमारी कीमत नहीं तय कर सकतीं। सना ने अपने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी दिया है। सना ने लिखा कि सफलता क्या है? आप क्या पाने की इच्छा रखते हैं? दुनिया और दीन एक साथ चलते हैं, लेकिन याद रहे कि जब भी चुनने का अवसर मिले तो दीन को दुनिया के ऊपर रखिएगा। इस तरह से अल्लाह आपके सारे रास्ते खोल देंगे और आप जो चाहेंगे वो आपको मिलेगा।
सना के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'यही है हाई सोसाइटी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा', 'धन धना धन गोल' में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं। इसके बाद 2014 में सना सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में नजर आई थी। सना खान को 'बिग-बॉस सीजन 12' के लिए खास जाना जाता है। इस गेम में वो फाइनलिस्ट बनने में कामयाब रही थीं।