सब्सक्राइब करें

सना खान ने शेयर की वलीमे की तस्वीरें, लाल जोड़े में शरमाती दिखीं नई नवेली दुल्हन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 25 Nov 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Sana Khan Shares Her Walima Look Blushing In Red Lehenga
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21

बॉलीवुड से सन्यास ले चुकीं मशहूर अभिनेत्री सना खान इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। सना खान के सुर्खियों में रहने की वजह है हाल ही में हुआ उनका निकाह। सना के निकाह ने लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचा। सना ने सिंपल तरीके से गुजरात के सूरत में रहने वाले मौलाना मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया। अब निकाह के बाद सना ने अपने वलीमे की तस्वीरें साझा की हैं।

Trending Videos
Sana Khan Shares Her Walima Look Blushing In Red Lehenga
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21

सना ने निकाह के बाद अपने पति मौलाना मुफ्ती अनस के साथ अपनी तस्वीर साझा की थीं। जिसके जरिए उन्होंने बताया कि उन दोनों ने 20 नवंबर को शादी की है। इसके बाद अब सना ने अपने वलीमे की कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में सना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan Shares Her Walima Look Blushing In Red Lehenga
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21

सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया है। साझा किए हुए वीडियो में सना खान लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सना ने इस वीडियो में शरमाती हुई भी नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sayied Sana Khan (@sanakhaan21)

Sana Khan Shares Her Walima Look Blushing In Red Lehenga
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21

इसके अलावा सना ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में भी सना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने वलीमे के लिए सना ने लाल रंग का जोड़ा चुना था। इसके साथ गोल्डन ज्वैलरी ने अभिनेत्री लुक्स में चार चांद लगा दिए। सना के हाथों की मेहंदी भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। सना इन तस्वीरों में बेहद खुश भी लग रही हैं। इन तस्वीरों को सना के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sayied Sana Khan (@sanakhaan21)

विज्ञापन
Sana Khan Shares Her Walima Look Blushing In Red Lehenga
सना खान - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि सना खान ने इससे पहले बॉलीवुड को अलविदा कहकर फैंस को अचानक से चौंका दिया था। जिसके बाद शनिवार के दिन सना का अचानक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वो सफेद रंग की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही थीं। इसके बाद सना ने खुद भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और अपने पति की तस्वीर साझा कर अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की।

पढ़ें: ‘संयोगिता’ ने खोला अपने सुंदर दिखने का राज, बोलीं, शाकाहार में छुपे हैं कुदरत के बेशकीमती तोहफे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed