फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: धर्म के खातिर इन अभिनेत्रियों ने छोड़ी ग्लैमर दुनिया, जानें अब क्या कर रही हैं?

Tue, 14 Nov 2023 09:41 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 14 Nov 2023 09:41 PM IST
सार

आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने धर्म के लिए शोबिज की ग्लैमर दुनिया छोड़ दी।

विज्ञापन
sana khan to barkha madan actresses went away from film industry for religion
सना खान, जायरा वसीम, अनु अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम लोग सुपरस्टार बनने के लिए आते हैं। इस इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे भी हैं जो आए तो जरूर, लेकिन धर्म के लिए अपने फिल्मी करियर को बीच में ही छोड़ दिया। इस लिस्ट में छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे की अभिनेत्रियां शामिल हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने धर्म के लिए शोबिज की ग्लैमर दुनिया छोड़ दी।
sana khan to barkha madan actresses went away from film industry for religion
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सना खान
सना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री को बिग बॉस से काफी प्रसिद्धी मिली। सना खान ने कुछ समय बाद बॉलीवुड छोड़ने के अपने फैसले से सबको हैरान कर दिया था। बाद में उन्होंने अनस सैयद से निकाह कर लिया था। 

sana khan to barkha madan actresses went away from film industry for religion
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

जायरा वसीम
जायरा वसींम इंडस्ट्री में दंगल गर्ल के नाम से मशहूर हैं। अभिनेत्री ने दंगल फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। जायरा ने महज दो फिल्मों में काम कर दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। इसके कुछ दिन बाद जायरा ने सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान करते हुए सभी को चौंका दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sana khan to barkha madan actresses went away from film industry for religion
अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अनु अग्रवाल
अनु अग्रवाल ने आशिकी फिल्म में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। अभिनेत्री फिल्मी दुनिया छोड़कर अध्यात्म से जुड़ गई थीं। अनु अग्रवाल ने यह फैसला एक एक्सीडेंट के बाद लिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री अपनी सारी संपत्ति दान कर आश्रम में रहती हैं।

विज्ञापन
sana khan to barkha madan actresses went away from film industry for religion
प्रियंका पंडिता - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका पंडिता 
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडिता इंडस्ट्री में शकीरा नाम से मशहूर हैं। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते थे। जब प्रियंका पंडिता ने ग्लैमरस की दुनिया को छोड़ने का एलान किया, तो उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे। बता दें कि इंडस्ट्री को छोड़कर अभिनेत्री  कृष्ण भक्ति में लीन हो गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed