पूर्व अभिनेत्री सना खान ने शादी के बाद ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनके इस फैसले से सभी हैरान रह गए। बीते साल नवंबर में सना ने अनस सईद से गुपचुप तरीके से शादी की थी। सना ने कहा था कि वह मानवता की सेवा करना चाहती हैं और अब से वह अल्लाह के आदेशों का पालन करेंगी। शादी के बाद पहली बार सना मुंबई में स्पॉट हुईं।
शादी के बाद पहली बार पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं सना खान, फोटोग्राफर्स को देख यूं दिया रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को मुंबई में सना खान अपनी कार से निकलती हुई देखी गईं। उन्होंने हिजाब पहन रखा था। साथ ही ब्लैक कलर की हाई हील्स कैरी की। जब फोटोग्राफर्स ने उनका नाम पुकारा तो सना ने उनकी ओर देखकर हाथ हिलाया और वह वहां से चली गईं। वह तस्वीरें खिंचाने के लिए नहीं रुकीं।
इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में दी थी जानकारी
सना ने लिखा था, 'भाइयों और बहनों... आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आपसे बात कर रही हूं। मैं सालों से शो-बिज की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई। जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।'
सना खान का करियर
सना ने साल 2005 में फिल्म 'यही है हाई सोसायटी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो बॉम्बे टू गोवा, धन धना धन गोल, हल्ला बोल, जय हो, वजह तुम हो जैसी फिल्मों में नजर आईं। कुछ दिनों पहले सना वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में भी नजर आई थीं। हिंदी फिल्मों के अलवा सना ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।