कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली सना खान इन दिनों अपने पति मुफ्ती अनस सैयद के साथ हनीमून एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच सना ने अपने पति का जन्मदिन भी मनाया। सना ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर मुफ्ती अनस को जन्मदिन विश करते हुए उन्हें बेस्ट शौहर बताया।
सना खान ने मुफ्ती अनस को बताया 'बेस्ट शौहर', इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई पोस्ट सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। इन दिनों सना कश्मीर से अपनी कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने पति की तस्वीर साझा कर प्यारा सा पोस्ट लिखा है।
सना ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी पर पति मुफ्ती अनस सैयद की एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर उनकी कश्मीर की ही है। तस्वीर के साथ पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सना ने लिखा, 'अल्लाह तुम्हें हमेशा सलमात रखें और मेरे साथ जन्नत तक रखें। जन्मदिन की मुबारकबाद, बेस्ट शौहर।'

सना खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सना खान ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी। इसके बाद सना खान ने मुफ्ती अनस के साथ निकाह कर सभी को हैरान कर दिया था।
गौरतलब है कि सना खान ने 20 नवंबर को गुजरात के सूरत में मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया था। जिसकी जानकारी उन्होंने 22 नवंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने अपने वलीमे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाए।'
पढ़ें: महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वालीं स्मिता पाटिल दे बैठी थीं किसी और के पति को दिल, कम उम्र में इस वजह से हुई थी मौत