बीते साल संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई किस्सों को दिखाया गया। संजय दत्त की जिंदगी हमेशा विवादों से घिरी रही है। बीते दिनों संजय दत्त ने अपनी छोटी बेटी के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो को देखना कुछ लोगों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने संजू बाबा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
छोटी बेटी के साथ तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुए संजय दत्त, यूजर बोले-त्रिशाला के बारे में सोचिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गर्ल चाइल्ड डे' के खास मौके पर संजय दत्त ने अपनी छोटी बेटी इकरा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में संजय दत्त अपनी बेटी को सीने से लगाकर बैठे हैं और माथे को चूम रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने सारी बेटियों के लिए एक खास संदेश भी दिया। उन्होंने लिखा, 'मेरी बेटी मेरा खजाना है। मैं चाहता हूं कि हर बेटी को वो प्यार और देखभाल मिले जिसकी वो हकदार है।'
देखें पोस्ट...
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
संजय दत्त ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि इस खूबसूरत तस्वीर के लिए वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाएंगे। संजू की इस फोटो से उनके कई फॉलोअर्स नाराज हो गए और उन्होंने संजय दत्त को सोशल मीडिया पर घेरना शुरू कर दिया। इस ट्रोल के पीछे की वजह ये थी कि उन्होंने सिर्फ अपनी छोटी बेटी के साथ ही फोटो शेयर की थी, इस मौके पर वह बड़ी बेटी त्रिशाला को भूल गए।
संजू पर नाराजगी जताते हुए एक यूजर ने लिखा, दूसरी बेटी का क्या, आप हर बच्चे को संबोधित करते हैं, लेकिन खुद की बेटियों के बीच अंतर कर रहे हैं, वहीं एक शख्स ने लिखा, 'जरा उस लड़की त्रिशाला के बारे में सोचिए जो तस्वीर देखने के बाद इतनी आहत होगी, जहां वो वहां भी नहीं है।'
बता दें कि संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। त्रिशाला लंबे समय से अपने नाना-नानी के साथ अमेरिका में रहती हैं। त्रिशाला अपने छोटे भाई-बहन से बहुत प्यार करती हैं। वहीं उनकी सौतेली मां मान्यता से भी उनके अच्छे रिश्ते हैं।