{"_id":"5c4d533bbdec223c464381a0","slug":"uri-movie-box-office-collection-day-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत भी विक्की कौशल को नहीं दे पाईं मात, 150 करोड़ से चंद कदम दूर है 'उरी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत भी विक्की कौशल को नहीं दे पाईं मात, 150 करोड़ से चंद कदम दूर है 'उरी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 27 Jan 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ये फिल्म साल की पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो चर्चित फिल्में मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) और ठाकरे (Thackeray) ने दस्तक दी लेकिन उरी के बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ा है।
2 of 5
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
साल 2018 में ऐसी कई फिल्में रहीं जो छोटे बजट की हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इनमें राजी, स्त्री और बधाई हो मुख्य रही। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, उरी ने 15 दिन में कुल 138.19 करोड़ कमाए।
3 of 5
Uri: The Surgical Strike
- फोटो : social media
उरी का कलेक्शन जिस तरह चल रहा है माना जा रहा है ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक उरी 175 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Uri: The Surgical Strike
- फोटो : instagram
25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम और परेश रावल का मुख्य रोल है। फिल्ल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Manikarnika and Thackeray
- फोटो : instagram
इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) और ठाकरे रिलीज हुई है। बायोपिक पर आधारित दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। मणिकर्णिका ने 2 दिन में जहां 27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है वहीं ठाकरे ने करीब 14 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।