फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मणिकर्णिका' के बाद सोनू सूद नए विवाद में फंसे, घर में गैर कानूनी तरीके से कर रहे थे ये काम

Sun, 27 Jan 2019 11:01 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 27 Jan 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
sonu sood slammed by bmc he convert hotel in juhu house
sonu sood
सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) को छोड़ने को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं । हाल ही में उन्होंने फिल्म छोड़ने पर अफसोस जताया था । सोनू ने ये फिल्म रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की 'सिंबा' (Simmba) के लिए छोड़ी थी । अब जब 'मणिकर्णिका' हिट होती नजर आ रही है तो सोनू सूद को ऐसी ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा ना बन पाने का दुख है । 
sonu sood slammed by bmc he convert hotel in juhu house
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
इसके अलावा सोनू एक बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं । सोनू किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने पर्सनल मामले के चलते फंस चुके हैं । दरअसल, मुंबई महानगर पालिका ने सोनू सूद को नोटिस भेजकर फटकार लगाई है।
sonu sood slammed by bmc he convert hotel in juhu house
Sonu Sood
सोनू नगर पालिका से मंजूरी लिए बिना ही जुहू में एक होटल चला रहे थे । वहीं इस मामले पर सोनू का बयान भी सामने आ गया है । उन्होंने कहा, 'मैंने कोई गलती नहीं की है और ना ही कोई कानून तोड़ा है । जिस जगह होटल चल रहा है उसके कागजात का काम भी प्रोसेस में है । कुछ देरी हो सकती है बस ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sonu sood slammed by bmc he convert hotel in juhu house
सोनू सूद- सोनाली सूद
बीएमसी के अधिकारियों के तरफ से कहा गया, “एक्टर ने महानगर पालिका के नियमों का पालन नहींं किया है । हमारे पास इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई प्रपोजल अभी तक नहीं आया है ।” बता दें कि ये पूरा मामला जुहू की शिव सागर नाम की बिल्डिंग का है ।
विज्ञापन
sonu sood slammed by bmc he convert hotel in juhu house
sonu sood
सोनू सूद ने इस रेसीडेंस वाली जगह को एक होटल में तब्दील किया है । इसको लेकर मुंबई महानगर पालिका ने एक्टर को लताड़ लगाई है कि उन्होंने बीएमसी के सेट किये गये नियमों का पालन क्यों नहीं किया । बता दें कि कुछ समय पहले ही सोनू सूद की फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई थी । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ की कमाई की । फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सोनू सूद के काम की काफी तरीफ हुई है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed