फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanam Puri Birthday: छह साल की उम्र में शुरू कर दी थी गायिकी, लेकिन इतने शानदार करियर का नहीं था अंदाजा

Thu, 30 Jun 2022 09:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 30 Jun 2022 09:58 AM IST
विज्ञापन
Sanam Puri Birthday: popular singers startes singing at the age of 6 year today he is one of the top ten Youtubers from India
सनम पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

कंप्यूटर और इंटरनेट के इस दौर में अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने पेश करने के लिए मंच और अवसरों की कमी नहीं है। युवा तबका इसका खूब फायदा भी उठा रहा है। यही वजह है कि इस डिजिटल युग में रोज नई प्रतिभा उभर रही हैं। इन्हीं में एक नाम है सनम पुरी। अगर आप संगीत के शौकीन हैं तो इस नाम से अच्छी तरह परिचित होंगे। सनम भारत के मशहूर बैंड 'सनम' के लीड सिंगर हैं। यूट्यूब की दुनिया की जानी-पहचानी आवाज हैं। कई फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड तक में इन्हें काम मिल चुका है। सीमित संसाधनों में अपने शौक से कैसे पहचान बनाई जा सकती है, सनम इसका शानदार उदाहरण है। आज सनम पुरी का जन्मदिन है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Sanam Puri Birthday: popular singers startes singing at the age of 6 year today he is one of the top ten Youtubers from India
सनम पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन से था संगीत का शौक
सनम पुरी भारत के मशहूर सिंगर हैं। इनकी गिनती आज भारत के शीर्ष दस यूट्यूबर्स में होती है। सनम का जन्म 30 जून 1992 को दिल्ली में हुआ। इन्होंने डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की। सनम पुरी को बचपन से ही संगीत का शौक था। एक बातचीत के दौरान सनम पुरी ने कहा था कि उन्होंने छह साल की उम्र से गायिकी शुरू कर दी थी, लेकिन संगीत की दुनिया में वह इतना आगे जाएंगे, इस बात का अंदाजा उन्हें खुद नहीं थी। दरअसल वह इसे एक प्रोफेशन के रूप में नहीं देखते थे। यहां तक कि कायदे से सनम बैंड बनाने से पहले तक वह बॉलीवुड गानों में दिलचस्पी तक नहीं लेते थे। सनम ने एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा था, 'बचपन के दिनों से ही मुझे संगीत सुनते हुए यूं लगता, जैसे मैं सांस ले रहा हूं। लेकिन, इसे प्रोफेशन बनाने की तरफ मेरा कोई ध्यान नहीं था।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं वेस्टर्न म्यूजिक सुनता था, लेकिन फिर मेरी मां ने कहा कि अगर तुम भारत में अपने संगीत का जादू चलाना चाहते हो तो तुम्हें हिंदी में काम करना पड़ेगा। इसके बाद मैंने हिंदी में गाने गाना शुरू किया।'

Sanam Puri Birthday: popular singers startes singing at the age of 6 year today he is one of the top ten Youtubers from India
सनम पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

2003 में शुरू हुआ सिलसिला
दुनिया के सामने एक गायक के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए सनम का सफर मूल रूप से वर्ष 2003 में शुरु हुआ। दरअसल हुआ यह कि सनम के भाई समर और उनके क्लासमेट वेंकी, मस्कट के एक इंडियन स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। दोनों को ही गिटार बजाने का शौक था। अपने शौक को आगे बढ़ाने के लिए इन्होंने एक बैंड बनाने के बारे में सोचा। इसमें सनम को बतौर सिंगर अपनी टीम में शामिल किया। फिर अचानक समर और वेंकी के स्कूल खुल गए। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वे भारत लौटे, तो यहां कॉलेज की पढ़ाई के सिलसिले में वेंकी और समर अलग-अलग हो गए। सनम और समर दिल्ली में रहने लगे और इस दौरान कॉलेज के बैंड के साथ काम करना शुरू कर दिया। वहीं, वेंकी बेंगलुरू चले गए और वहां कई अन्य बैंड्स के लिए काम शुरू कर दिया। कॉलेज में भी सनम की गायिकी का जादू खूब चला। कॉलेज के दिनों में उन्हें गायिकी के लिए 36 ट्रॉफी मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanam Puri Birthday: popular singers startes singing at the age of 6 year today he is one of the top ten Youtubers from India
सनम पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमाने गए मुंबई
सनम और उनके भाई समर म्यूजकि इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए। बाद में वेंकी ने समर और सनम से बातचीत की और साथ काम करने का फैसला किया। इस दौरान वेंकी के एक और दोस्त केशव भी इस टीम का हिस्सा बने, जो बतौर ड्रमर काम कर रहे थे। वर्ष 2010 में सनम ने एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें 1600 अन्य लोगों ने हिस्सा लिया था। लेकिन, जीत सनम और उनकी टीम को मिली। चारों की टीम ने पहला एल्बम सुपरस्टार्स के नाम से रिलीज किया।

विज्ञापन
Sanam Puri Birthday: popular singers startes singing at the age of 6 year today he is one of the top ten Youtubers from India
सनम पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल शेखर ने दिया पहला मौका
वर्ष 2012 में सनम की मुलाकात मशहूर बिजनेस मैनेजर बेन थॉमस से हुई, जो सोनू निगम और विशाल शेखर जैसे बड़े म्यूजिशियन के करियर को मैनेज कर चुके हैं। फिर बेन थॉमस ने ही अपने अनुभव के दम पर सनम बैंड को आगे बढ़ाने का काम किया। 2012 में सनम और उनकी टीम ने यूट्यूब से 'एसक्यूएस सुपरस्टार्स' बैंड की शुरुआत की। थॉमस ने सनम का ऑरिजनल गाना 'तेरी आंखों से...' को यूट्यूब पर डाला।  थॉमस को गूगल से अपने डाले गए वीडियो के लिए चेक मिला। फिर यूट्यूब चैनल पर गाने अपलोड करने का सिलसिला चल पड़ा। इस दौरान थॉमस ने विशाल शेखर से भी सनम के लिए सिफारिश की। एक मीडिया बातचीत के दौरान सनम पुरी ने कहा था, 'हमारी टीम ने 'एसक्यूएस' बैंड से शुरुआत की थी। फिर मेरी मुलाकात बेन थॉमस से हुई। उन्होंने मेरे गाने सुने तो विशाल-शेखर से मेरी सिफारिश की। उन्होंने मेरा ऑडिशन लिया और बोले तुम्हारे लिए एक गाना है। इसके बाद मुझे 'धत तेरी की...' गाना मिला।' सनम ने फिर 'हंसी तो फंसी' फिल्म के लिए गाना गाया। इसके बाद बॉलीवुड में सिंगिंग का सिलसिला चल पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed