अभिनेता संदीप नाहर की आत्महत्या की खबर ने बॉलीवुड और टेलिविजन इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है। संदीप की अचानक मौत पर किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि कल तक जो एक्टर इतने बिंदास नजर आते थे, उन्होंने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया। लोगों को संदीप बाहर से जैसे दिख रहे थे, सच्चाई उसके ठीक विपरीत थी।
करीब दो साल से परेशान थे संदीप नाहर, काम खत्म कर घर लौटने में लगता था डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदीप पिछले कुछ समय से किन हालातों से गुजर रहे थे ये उन्होंने मरने से पहले वीडियो साझा कर बताया है। उन्होंने वीडियो में जो कुछ भी बताया है, उससे स्पष्ट है कि संदीप पत्नी कंचन के लड़ाई-झगड़ों के कारण मानसिक रूप से पूरी तरह परेशान और अस्थिर थे।
संदीप ने कंचन पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कंचन उनसे इतनी लड़ाइयां करती थीं जिसका कोई हिसाब नहीं है। वो पुरानी बातों को निकाल कर उनपर भी झगड़े करती थी। वो हमेशा अतीत को लेकर भी लड़ाई करती रहती थी।
संदीप ने वीडियो में कहा कि एक ऐसा समय आ गया था जब उन्हें दिनभर की शूटिंग से थके होने के बावजूद घर जाने का मन नहीं करता। वो जब घर लौट रहे होते थे तो उनके मन में अजीब सा डर लगा रहता था कि पता नहीं अब कंचन किस बात को लेकर कलह करेगी।
बता दें कि संदीप और कंचन ने 2019 में घर वालों को बिना बताए शादी कर ली थी। उन्होंने आपसी सहमति से शर्त रखी थी कि अगर उनकी शादीशुदा जिंदगी सही रही तो कुछ समय बाद घरवालों को बता देंगे, नहीं तो दोनों अलग हो जाएंगे। हालांकि संदीप के अनुसार कंचन शुरूआत से ही गुस्सैल थीं और लड़ाई झगड़े करती थीं।