{"_id":"5d26dda48ebc3e6d234f3bb0","slug":"sangeeta-bijlani-to-aishwarya-rai-salman-khan-affair-with-6-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है सलमान का नाम, 16 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस तो सीधे आ गई थीं मुंबई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है सलमान का नाम, 16 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस तो सीधे आ गई थीं मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 11 Jul 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Somi Ali, Salman and Sangeeta
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इन तस्वीरों में सलमान के साथ ना केवल संगीता बल्कि यूलिया वंतूर भी एक ही फ्रेम में नजर आईं। खास बात है कि दंबग खान का नाम दोनों एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। बॉलीवुड में सलमान खान जितना अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहे उतना ही अफेयर को लेकर भी। जानिए अब तक सलमान खान का नाम किन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है।
2 of 6
Salman Khan, Sangeeta Bijlani
- फोटो : social media
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं संगीता बिजलानी की। स्टार अनफोल्डेड वेबसाइट के मुताबिक सलमान खान संगीता बिजलानी से अफेयर रहा। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद संगीता और सलमान खान के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आने की वजह से उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। इसके बाद संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। फिलहाल दोनों का तलाक हो चुका है। खास बात है कि सलमान और संगीता अब भी अच्छे दोस्त हैं।
3 of 6
Salman Khan and Somy Ali
- फोटो : file photo
संगीता बिजलानी के बाद सलमान खान की लाइफ में पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस सोमी अली ने दस्तक दी। इंटरव्यू के दौरान सोमी ने बताया था कि सलमान की फिल्म 'मैनें प्यार किया' देखते ही वह उनकी ऐसी दीवानी हो गई थीं कि उसी रात सब छोड़ कर भारत आने की ठान ली थी। उस वक्त सोमी की उम्र मात्र 16 साल थी। मुंबई आते ही सोमी ने मॉडलिंग शुरू कर दी। सलमान और सोमी ने एक दूसरे को 8 साल तक डेट किया। सलमान भी उनके लिए सीरियस थे। कहा जाता है कि सलमान के गुस्सैल व्यवहार की वजह से दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमी के बाद सलमान खान की लाइफ में उस एक्ट्रेस ने दस्तक दी जिसका नाम ऐश्वर्या राय है। साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार एक दूसरे के करीब आए। दोनों के अफेयर ने बॉलीवुड में खूब सुर्खियां भी बटोरी लेकिन बाकी एक्ट्रेस की तरह सलमान खान का ऐश्वर्या राय के साथ भी साल 2002 में ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
salman lulia
- फोटो : file photo
सलमान खान का नाम यूलिया वंतूर के साथ भी जुड़ा। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया। यूलिया रोमानियन एक्टर और एंकर हैं। सलमान के विदेश ट्रिप के दौरान सलमान यूलिया वंतूर से मिले थे। बीच में ऐसी खबरें भी आईं कि दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि यह मात्र अफवाह साबित हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।