फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sangram Weds Payal: संग्राम सिंह ने की पायल रोहतगी से शादी की घोषणा, जुलाई में इस दिन लेंगे सात फेरे

Thu, 17 Mar 2022 11:21 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 17 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sangram Singh and Payal Rohatgi will get married in July
संग्राम सिंह, पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्ट्रेस पायल रोहतगी लॉक अप शो में एक मजबूत दावेदार के तौर पर बनी हुई हैं और बेहतरीन ढंग से खेल रही हैं। वही उनके पार्टनर अर्जुन पुरष्कार विजेता रेसलर संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर पायल के साथ शादी की घोषणा भी कर दी। जी हां, होली के एक दिन पहले ट्विटर पर शादी की अनाउंसमेंट करके संग्राम सिंह ने ये बता दिया कि अब कुछ ही महीनों में ये दोनों पति पत्नी के रिश्ते में बंध जाएंगे। ट्विटर पर संग्राम सिंह ने लिखा, "पायल एक बहुत ही अच्छी लड़की हैं। हम दोनों एक जैसे हैं, हर कपल की सोच और उनका रहन–सहन एक जैसा होना चाहिए।  हमने मार्च में शादी की योजना बनाई थी लेकिन दोनों काम की प्रतिबद्धताओं के कारण जुलाई में मेरे जन्मदिन के करीब शादी करेंगे। भगवान सब का भला करे।" 

Sangram Singh and Payal Rohatgi will get married in July
संग्राम सिंह, पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संग्राम सिंह ने ये भी कहा कि वह इस साल रेसलिंग में वापसी कर रहे हैं और बहुत ही जल्द दुबई में मैच खेलनेवाले हैं और पायल लॉक अप शो में चली गई इसी वजह से शादी टल गई और अब संग्राम सिंह के जन्मदिन यानि की 21 जुलाई के करीब दोनों शादी कर लेंगे। आपको बता दें कि पायल और संग्राम एक दूसरे को रियलिटी शो ‘सर्वाइवर इंडिया’ में मिले थे। इस शो के बाद पायल और संग्राम एक-दूजे को डेट करने लगे। हालांकि इस रिएलिटी शो को देखने में कोई नहीं कह सकता कि दोनों एक-दूसरे में इंटरेस्टेड हैं। पायल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इससे पहले भी पायल संग्राम को मिल चुकी थीं। एक दफा की बात है वो दिल्ली से आगरा जा रही थी। हाईवे पर उनकी कार खराब हो गई। संग्राम ने कार रोकी और उनकी मदद की थी। 

Sangram Singh and Payal Rohatgi will get married in July
संग्राम सिंह, पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाईवे की मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूजे का फोन नंबर भी शेयर किया था। लेकिन कभी फोन नहीं किया। रिएलिटी शो के बाद ही दोनों मोहब्बत में पड़े। दोनों ने साथ-साथ फिल्म भी की, नाम था ‘वेलेंटाइंस नाइट’। फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन रिश्ता आज भी सुपरहिट हैं। इसके बाद फिलहाल इस जोड़ी को आठ से ज्यादा साल हो चुके हैं एक दूसरे के साथ। पायल ने ‘प्लान’, ‘रक्त’, ’36 चाइना टाउन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। संग्राम को रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ वालों ने शो में आने का आग्रह किया था। इसके अलावा, दोनों ने साल 2015 में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए 7’ में भी भाग लिया था। और इस वक्त संग्राम अपना पूरा सपोर्ट पायल को दे रहे हैं उन्हे लगता हैं कि पायल में लॉक अप शो को जीतने की पूरी काबिलियत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed