टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक को उनके ट्वीट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी टीम एक शीशा पैलेस में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी शनिवार की रात इंग्लैंड में डिनर के लिए एक रेस्तरां में गए थे, जबकि अगले दिन भारत से मैच था। कहा जा रहा है कि इन्हें अपनी फिटनेस की बिल्कुल चिंता नहीं की।
पाक एक्ट्रेस वीना मलिक ने किया सानिया को ट्रोल तो टेनिस स्टार बोलीं- मैं पाकिस्तान की मां नहीं हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी मामले में जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने सानिया मिर्जा को ट्रोल करने की कोशिश की तो सानिया ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। सबसे पहले बताते हैं वीना ने ट्वीट कर क्या लिखा। वीना मलिक ने लिखा था- सानिया, मैं वास्तव में आपके बच्चे के लिए बहुत चिंतित हूं, आप लोग अपने बच्चे के साथ शीशी पैलेस में हैं। क्या यह खतरनाक नहीं है? जहां तक मुझे जानकारी है कि आर्ची जंक फूड के लिए पहचान रखता है और यह किसी एथलीट और बच्चे के लिए ठीक नहीं है। क्या आपको यह पता नहीं है आप खुद एक एथलीट हैं और मां भी।"
Sania, I am actually so worried for the kid. You guys took him to a sheesha place isn't it Hazardious? Also as far as I know Archie's is all about junk food which isn't good for athletes/Boys. You must know well as you are mother and athlete yourself? https://t.co/RRhaDfggus
इसके जवाब में सानिया ने लिखा- 'वीना मैं अपने बच्चे को शीशा पैलेस लेकर नहीं गई थी। इन सबके लिए आपको और बाकी दुनिया को चिंता नहीं होनी चाहिए क्योंकि मैं अपने बच्चे का ख्याल किसी से भी कम नहीं रखती हूं। दूसरी बात यह कि मैं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की न तो डाइटीशियन हूं और न ही उनकी मां, प्रिंसिपल या शिक्षक।'
Veena,I hav not taken my kid to a sheesha place. Not that it’s any of your or the rest of the world’s business cause I think I care bout my son a lot more than anyone else does :) secondly I am not Pakistan cricket team’s dietician nor am I their mother or principal or teacher https://t.co/R4lXSm794B
सानिया के ट्वीट का वीना ने एक बार फिर जवाब देते हुए लिखा- यह जानकर अच्छा लगा कि बच्चा आपके साथ नहीं था। क्या मैंने ये कहा था कि आप पाकिस्तानी टीम की डाइटीशियन या मां हैं? मैंने ये कहा कि आप एक एथलीट हैं और आपको पता होना चाहिए कि फिटनेस कितनी अहम है और क्या आप एक क्रिकेटर की पत्नी नहीं हैं? आपको उनकी सेहत की भी चिंता करनी चाहिए? क्या मैं गलत कह रही हूं?
Great to hear that u didn't took ur kid their. Oh did I mentioned you are a dietician or mother of the Pak team? I said u are an athlete and u must know how much fitness is important for athletes.Also aren't u a wife of cricketer? U should take care of his wellbeing.Isn't it? https://t.co/zZKS3r0xSk
इसके बाद सानिया ने एक और ट्वीट किया लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। जिसका स्क्रीनशॉट खुद वीना मलिक ने शेयर किया। इस ट्वीट में सानिया ने कहा था, 'हमें पता है कि कब सोना है, जागना है और क्या खाना है। सबसे अहम और चिंता की बात यह है कि आपने पत्रिकाओं के कवर पेज के लिए जो कुछ किया है वो बच्चों के लिए बहुत शालीन नहीं है। क्या आपको नहीं पता है कि यह खतरनाक है? लेकिन हमारी चिंता के लिए आपका बहुत शु्क्रिया।'
Have some guts & don't delete ur tweets.Fortunately the technology has progressed so much that people can't deny their acts.Oh the magazine's cover u mentioned had morphed images.Also I can bringup all the controversies U have ever had bt I would rather not divert the discusion. pic.twitter.com/8qednFvEBz