फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंस्टाग्राम पर रोमांटिक हुए संजय दत्त, पत्नी मान्यता के लिए लिखा- 'तुम नहीं होती तो...'

Tue, 11 Feb 2020 04:46 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 11 Feb 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt and Manyata Dutt romantic wedding anniversary instagram post is viral
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त और मान्यता दत्त का बॉन्ड काफी खास है। सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे को ये कपल प्यार जाहिर करता रहता है। ऐसे में मंगलवार (12 फरवरी) का दिन दोनों के लिए और भी खास रहा। इस खास मौके पर भी दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने अपने तरीके से प्यार जाहिर किया।

Sanjay Dutt and Manyata Dutt romantic wedding anniversary instagram post is viral
Sanjay Dutt, Manyata Dutt - फोटो : instagram

दरअसल आज (12 फरवरी) संजय दत्त और मान्यता दत्त की वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों की शादी को 12 साल पूर हो चुके हैं। वहीं वक्त के साथ ही साथ दोनों के बीच का प्यार और बढ़ा ही है। सोशल मीडिया पर संजय और मान्यता के पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Sanjay Dutt and Manyata Dutt romantic wedding anniversary instagram post is viral
Sanjay and manyata

वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर मान्यता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ मान्यता ने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया में इस फीलिंग को व्यक्त करने के लिए शब्द ही नहीं है कि आप जानते हैं कि जिंदगी में हर स्थिति का सामना करने के लिए कोई तुम्हारे साथ में खड़ा है। थैक्यूं संजय दत्त सालों से और आने वाले समय में मेरी जिंदगी में वो इंसान होने के लिए।'


View this post on Instagram

There is no feeling in the world like knowing you have someone by your side to face whatever life throws at you ❤️ thank you @duttsanjay for being that someone in my life for years and forever to come #happyanniversary #besthalf #love #grace #positivity #dutts #togetherness #beautifullife #thankyougod🙏

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt and Manyata Dutt romantic wedding anniversary instagram post is viral
Sanjay Dutt and Manyata Dutt - फोटो : instagram

वहीं संजय दत्त ने फोटोज से बने एक वीडियो को शेयर कर अपना प्यार जाहिर किया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही संजय दत्त ने लिखा, 'पता नहीं, तुम नहीं होती तो मैं क्या करता।' संजय दत्त के इस पोस्ट पर फैंस दोनों को बेस्ट कपल बता रहे हैं।

View this post on Instagram

Don’t know what I would do without you... Happy anniversary❤️ @maanayata

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

विज्ञापन
Sanjay Dutt and Manyata Dutt romantic wedding anniversary instagram post is viral
Sanjay Dutt and Manyata Dutt

गौरतलब है कि संजय दत्त और मान्यता की शादी साल 2008 में हुई थी। संजय और मान्यता के दो बच्चे हैं, जिनका नाम इकरा और शाहरान हैं। वहीं बात संजय दत्त के फिल्मी करियर की करें तो जल्दी ही संजू बाबा फिल्म सड़क 2 में नजर आएंगे।

पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के समर्थन में कटरीना कैफ ने लगाया झाड़ू? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed