संजय दत्त ने अपने प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कैंसर को मात दे दी है। संजय दत्त पिछले कुछ समय से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। अपने जुड़वा बच्चों के जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है।
संजय दत्त ने कैंसर को दी मात, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्ते मेरे परिवार और मेरे लिए बहुत मुश्किल थे लेकिन जैसा कहते हैं कि भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है। आज अपने बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर मैं इस लड़ाई से जीतकर खुश हूं और अपने परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सबसे अच्छा उपहार देने में सक्षम हूं।‘
संजय दत्त ने आगे लिखा, ‘यह आप सभी के अटूट विश्वास और समर्थन के बिना संभव नहीं होता। मैं अपने परिवार, दोस्तों और उन सभी प्रशंसकों का आभारी हूं, जो इस कोशिश के दौरान मेरे साथ खड़े रहे और मेरी ताकत बने। प्यार, दया और अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, जो आपने मेरे लिए भेजे हैं।‘
संजय दत्त डॉक्टरों को धन्यवाद करते हुए लिखते हैं, ‘मैं डॉ सेवंती और कोकिलाबेन अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ की उनकी टीम का विशेष रूप से आभारी हूं जिन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में मेरी इतनी अच्छी देखभाल की है। विनम्र और आभारी।‘
My heart is filled with gratitude as I share this news with all of you today. Thank you 🙏🏻
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सड़क 2’ में दिखे थे। 61 साल के संजय दत्त ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिलहाल संजय दत्त के पास 'शमशेरा', 'केजीएफ 2', 'पृथ्वीराज' और 'तोरबाज' सहित अन्य फिल्में हैं। ठीक होने के बाद अब जल्द ही वो शूटिंग में जुट जाएंगे।

कमेंट
कमेंट X