{"_id":"5aec15404f1c1b9e098b8004","slug":"sanjay-dutt-biopic-ranbir-kapoor-5-poster-out-in-sanju","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘संजू’ के लिए मुन्ना भाई बन गए रणबीर कपूर, 5वें दिन आ गया 5वां पोस्टर देखिएगा जरूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘संजू’ के लिए मुन्ना भाई बन गए रणबीर कपूर, 5वें दिन आ गया 5वां पोस्टर देखिएगा जरूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में रणबीर कपूर का पांचवा लुक सामने आया है। ये लुक संजय दत्त के मुन्ना भाई फिल्म जैसा है। पोस्टर में रणबीर येलो शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स में दिखाई दे रहे हैं। हाथों में घड़ी और ब्रेस्लेट पहनें रणबीर हु-ब-हु संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
sanju
इससे पहले संजय दत्त का 90 के दशक का लुक सामने आया था। 90 का दशक संजय दत्त के लिए काफी मुश्किलों भरा था। 1993 में संजय दत्त को जेल जाना पड़ा साथ ही माधुरी दीक्षित के साथ अफेयर की भी चर्चा थीं। यह वही दशक था जब संजय दत्त की 50 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई थी।
It was lot of nostalgia reliving a bit of Munnabhai in #Sanju. Here it is. #RanbirKapoor #RajkumarHiraniFilms @VVCFilms @foxstarhindi pic.twitter.com/XxCYlx65Fs
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) May 4, 2018
sanju
आपको बता दें कि संजय दत्त के लुक में रणबीर कपूर की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें वह संजय दत्त की कॉपी लग रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म- संजू
यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में लाने की कोशिश की हैं।
विज्ञापन
sanju
राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी पर्दे पर उतार दिया है। फिल्म में रणबीर के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, सोनम कपूर, करिश्मा तन्ना और दिया मिर्जा लीड रोल में होंगे। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।