फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर के इस लुक को देखकर भूल जाएंगे 'संजू' के सभी 5 लुक, छठे दिन सामने आया ये पोस्टर

Mon, 07 May 2018 02:56 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt biopic Ranbir Kapoor film Sanju 6 poster is out
Ranbir Kapoor
संजय दत्त की बायोपिक का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के अब तक 5 पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। वहीं अब इस फिल्म का एक और पोस्ट सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर संजय दत्त के लेटेस्ट लुक में नजर आ रहे हैं। 'संजू' फिल्म का यह छठा पोस्ट है जिसे राजकुमार हिरानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
Sanjay Dutt biopic Ranbir Kapoor film Sanju 6 poster is out
sanju
राजकुमार हिरानी ने ट्वीट किया - 'जब मैं रणबीर से काफी समय पहले मिला था तो मुझे नहीं लगा था कि ठीक एक साल बाद फिल्म शूट करेंगे तो वह ऐसे लगेंगे। 'संजू' फिल्म बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म है। इस पोस्टर में संजय दत्त काले रंग का पठान सूट पहने हुए हैं जिसकी एक झलक देखते ही आपको संजय दत्त की याद आ जाएगी। 
 

 
Sanjay Dutt biopic Ranbir Kapoor film Sanju 6 poster is out
sanju
'संजू' फिल्म के टीजर को भी लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म के टीजर में संजय दत्त के अब तक के सभी लुक को दिखाया गया है। जिन्हें देखने के बाद आप यह जरूर कहेंगे संजय दत्त के रूप में ढलने के लिए रणबीर कपूर को काफी मशक्कत करनी पड़ी होगी। इससे पहले रणबीर संजय दत्त की मुन्ना भाई फिल्म के लुक में सामने आए थे जिसमें रणबीर की जमकर तारीफ की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt biopic Ranbir Kapoor film Sanju 6 poster is out
sanju
इसके साथ ही 90 के दशक के लुक ने भी लोगों को इंप्रेस किया था। जिसमें रणबीर कपूर नीले रंग की टी-शर्ट के साथ जींस पहने हुए थे। वहीं लंबे बालों में रणबीर में संजय दत्त की छाप दिख रही थी। संजय दत्त के अब तक कई लुक सामने आ चुके हैं जिसमें रणबीर का हर लुक पहले से ज्यादा दमदार लग रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, करिश्मा तन्ना और परेश रावल भी हैं। 
विज्ञापन
Sanjay Dutt biopic Ranbir Kapoor film Sanju 6 poster is out
फिल्म-संजू
'संजू' फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर न केवल रणबीर कपूर बल्कि संजय दत्त भी काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में ढालने की पूरी कोशिश की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed