फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त से लेकर दिशा पाटनी तक, देखिए मुंबई में कहां स्पॉट हुए बॉलीवुड सितारे, क्या कर रहे हैं?

Thu, 21 Jun 2018 02:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt complete his shooting and Disha Patani enjoyed party all star Spotted in mumbai
बॉलीवुड के कई सितारे इन दिनों काफी बिजी नजर आ रहे हैं। कोई अपनी फिल्म की कामयाबी एन्जॉय कर रहा है तो कोई फिल्म की शूटिंग खत्म करके लौटा। जी हां दोस्तों जैसा की हम हर दिन आप सभी को आपके फेवरेट स्टार से रूबरू करवाते हैं। आज भी आपके लिए ऐसा ही कुछ खास लेकर आए हैं। तो आज हम आपको दिखाते हैं उन फेवरेट स्टार्स को जो मुंबई में नजर आए मस्ती करते। एक झलक आपके फेवरेट स्टार पर और क्या करने नजर आ रहे हैं आपके ये स्टार....
Sanjay Dutt complete his shooting and Disha Patani enjoyed party all star Spotted in mumbai
अनन्या पांडे
निर्माता करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से हिंदी सिनेमा में कदम रख रहीं अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या को बुधवार को बांद्रा में बहुत ही खुशनुमा मूड में देखा गया। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना में बाल बाल बचीं अनन्या फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से बाहर कम ही दिखाई देती हैं। 23 नवंबर को रिलीज होने जा रही 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में अनन्या के साथ होंगे टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया। फिल्म के निर्देशक हैं पुनीत मल्होत्रा।
Sanjay Dutt complete his shooting and Disha Patani enjoyed party all star Spotted in mumbai
संजय दत्त
फिल्म तोरबाज़ की शूटिंग करके लौटे फिल्म अभिनेता संजय दत्त बुधवार की रात ऋषि कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर उनकी बायोपिक 'संजू' की मेन लीड में हैं। संजय दत्त के साथ रणबीर कपूर और फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आईं। संजय दत्त ने कहा कि उन्होंने अपनी बायोपिक संजू अब तक देखी नहीं है। और, वह चाहते हैं कि ये फिल्म वह थिएटर में देखें ताकि दर्शकों का रिएक्शन भी उन्हें पता चल सके। संजय दत्त इन दिनों मुंबई में दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं, 'प्रस्थानम' और 'कलंक'।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt complete his shooting and Disha Patani enjoyed party all star Spotted in mumbai
श्रद्धा कपूर
अपनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटीं श्रद्धा कपूर आते ही सानिया मिर्ज़ा की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग में जुट गई हैं। बीच में खबरें आई थीं कि सानिया मिर्जा की बायोपिक बना रहे डायरेक्टर अमोल गुप्ते उनके ट्रेनिंग बीच में छोड़कर जाने से बेहद नाराज़ है। बुधवार की रात श्रद्धा कपूर बांद्रा के एक स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के बाहर दिखीं। सिर पर कैप लगाए और स्पोर्ट्सवीयर में श्रद्धा कपूर बहुत शांत नज़र आईं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर ने हाल ही में 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के हीरो कार्तिक आर्यन के साथ भी एक फिल्म साइन की है। 
विज्ञापन
Sanjay Dutt complete his shooting and Disha Patani enjoyed party all star Spotted in mumbai
दिशा पाटनी
इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री दिशा पाटनी मुंबई में बांद्रा के कॉर्नर हाउस में दोस्तों के साथ पार्टी करती नज़र आईं। इस रेस्टो बार से निकलते समय दिशा पाटनी ने ऑरेंज कलर का क्रॉप टाप और टॉर्न डेनिम पहन रखी थी। फिल्म 'बागी 2' की कामयाबी एन्जॉय कर रहीं दिशा पाटनी अगले महीने से सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed