फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग के पहले ही शॉट में रो पड़े संजय दत्त, क्रू टीम ने मुश्किल से संभाला

Thu, 16 Feb 2017 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt crying at movie set
संजय दत्‍त

संजय दत्त जेल से छूटने के बाद अब अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। 15 फरवरी को उन्होंने अपनी कमबैक फिल्म 'भूमि' की शूटिंग शुरू कर दी। लेकिन पहले ही शॉट में संजय दत्त काफी इमोशनल हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े।

शूटिंग के पहले ही शॉट में रो पड़े संजय दत्त, क्रू टीम ने मुश्किल से संभाला

sanjay dutt crying at movie set
संजय दत्‍त
फिल्म की शूटिंग आगरा में शुरू हुई। ‌इस फिल्म में उनके साथ अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के सेट से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। सरबजीत के बाद उमंग कुमार अब 'भूमि' को डायरेक्ट कर रहे हैं।

शूटिंग के पहले ही शॉट में रो पड़े संजय दत्त, क्रू टीम ने मुश्किल से संभाला

sanjay dutt crying at movie set
संजय दत्‍त

जेल की सजा पूरी करने के बाद संजय ने पहली बार कैमरा फेस किया। ये उनके लिए बेहद खास मौका था। भूमि की कहानी एक पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित है। अदिति राव हैदरी फिल्म में संजय की बेटी के रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग के पहले ही शॉट में रो पड़े संजय दत्त, क्रू टीम ने मुश्किल से संभाला

sanjay dutt crying at movie set
संजय दत्‍त

फिल्म में शेखर सुमन भी एक बेहद अहम रोल में दिखाई देंगे। वहीं शरद केलकर फिल्म में विलेन की भूमिका में रहेंगे। जब संजय दत्त रोने लगे तो साथी कलाकारों ने उनका हौसला बढ़ाया। पहले दिन बमरौली कटारा की एक हवेली में दृश्य फिल्माए गए। 

विज्ञापन

शूटिंग के पहले ही शॉट में रो पड़े संजय दत्त, क्रू टीम ने मुश्किल से संभाला

sanjay dutt crying at movie set
संजय दत्‍त

बता दें कि जेल जाने से पहले संजय दत्त ने आमिर खान के साथ फिल्म 'पीके' में काम किया था। इसमें उन्होंने भैरों सिंह का किरदार निभाया था। इसके अलावा डायरेक्टर राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक बना रहे हैं। इस बायोपिक का नाम 'दत्त' है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed