फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन के साथ कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे संजय दत्त, कैंसर के इलाज के लिए जल्द रवाना होंगे अमेरिका

Sun, 16 Aug 2020 11:35 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 16 Aug 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt gets spotted outside kokilaben hospital in Mumbai
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त को फेफड़े के कैंसर का हाल ही में पता चला। सांस लेने में तकलीफ के बाद वो लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। जहां से दो दिन बाद ही वापस घर लौट आए और सोशल मीडिया पर बताया कि वो कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं। इस बीच शनिवार को संजय दत्त कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर देखे गए।

Sanjay Dutt gets spotted outside kokilaben hospital in Mumbai
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त के साथ उनकी बहन प्रिया दत्त भी थीं। दोनों अस्पताल के बाहर दिखे। 'बाबा' के नाम से मशहूर संजय दत्त ने तबीयत खराब होने के बावजूद फोटोग्राफर्स की ओर देखा और साथ हिलाया। इस दौरान उन्होंने हल्के नीले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ था। 

Sanjay Dutt gets spotted outside kokilaben hospital in Mumbai
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

मेडिकल जांच के बाद संजय दत्त विदेश रवाना हो जाएंगे। उससे पहले यहां की रिपोर्ट जरूरी है। जानकारी के मुताबिक संजय दत्त कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका रवाना होंगे। बता दें कि संजय दत्त की जब तबीयत बिगड़ी तो अंदेशा लगाया गया कि उनमें कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। कोविड 19 का टेस्ट भी कराया गया जो कि निगेटिव निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt gets spotted outside kokilaben hospital in Mumbai
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हैलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि वो परेशान ना हों और कुछ भी बेवजह अफवाहें ना फैलाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🙏🏻

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

विज्ञापन
Sanjay Dutt gets spotted outside kokilaben hospital in Mumbai
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की बात करें तो इस साल ही उनकी कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होनी है। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सड़क 2' 28 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास 'भुज', 'शमशेरा', 'केजीएफ 2', 'पृथ्वीराज', तोरबाज' फिल्में हैं। संजय दत्त की हालिया रिलीज फिल्म 'पानीपत' थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed