फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pramod Moutho: बिल्कुल बदल चुका है संजय दत्त को खलनायक बनाने वाला यह शख्स, तस्वीर देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Tue, 23 Aug 2022 01:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Aug 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Madhuri Dixit Khalnayak movie Villain Pramod Moutho latest look photo viral on social media
Pramod Moutho - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता संजय दत्त ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने पर्दे पर हर तरह के किरदार बखूबी अदा किए हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में हीरो के  किरदार को शानदार अंदाज में अदा किया है तो विलेन के रूप में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। अगर उनके नेगेटिव रोल्स की बात करें तो फिल्म 'खलनायक' को नहीं भूला जा सकता है। इस किरदार में वह खूब जमे। मगर, उनके साथ-साथ फिल्म के एक और विलेन ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता। इस विलेन का किरदार अदा किया था प्रमोद माउथो ने। 

Sanjay Dutt Madhuri Dixit Khalnayak movie Villain Pramod Moutho latest look photo viral on social media
Pramod Moutho - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वर्ष 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' में संजय दत्त ने खलनाायक का रोल प्ले किया। संजय दत्त की एक्टिंग और लुक दोनों ही जबरदस्त थे। इसमें उनके किरदार का नाम बल्लू था। बता दें कि बल्लू को खलनायक बनाने का काम फिल्म के रोशन महंत ने। बता दें कि फिल्म में विलेन रोशन महंत का किरदार एक्टर प्रमोद माउथो ने अदा किया था। 

Sanjay Dutt Madhuri Dixit Khalnayak movie Villain Pramod Moutho latest look photo viral on social media
Pramod Moutho - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फिल्म 'खलनायक' में प्रमोद माउथो मेन विलेन थे। संजय दत्त के साथ-साथ वह खुद भी शातिर विलेन के रूप में नजर आए। दर्शकों को प्रमोद माउथो का अंदाज काफी पसंद आया था। हालांकि, इन दिनों प्रमोद माउथो एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। अब वह पहले के मुकाबले काफी उम्रदराज हो चुके हैं। उनका लुक अब इतना बदला चुका है कि फैंस उनकी हालिया तस्वीर देखकर शायद उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Madhuri Dixit Khalnayak movie Villain Pramod Moutho latest look photo viral on social media
Pramod Moutho - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'खलनायक' में अपने किरदार के लिए प्रमोद माउथो मुख्य रूप से जाने जाते हैं। मगर इस फिल्म के अलावा भी वह कई फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके हैं। वह 'दिलवाले', 'राजा हिंदुस्तानी', 'बिछू', 'राजू चाचा', 'गदर', 'देव' और 'जोधा अकबर' समेत कई फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। आपको बता दें कि प्रमोद माउथो ने फिल्मों में विलेन के किरदार ही अधिक निभाए। उन्होंने फिल्मों के अलावा कई टीवी शो और स्टेज शो भी किए हैं। हालांकि, इन दिनों वह अभिनय की दुनिया से दूर हैं। आखिरी बार वह वर्ष 2019 में आई फिल्म 'रिस्कनामा' में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed