सब्सक्राइब करें

19 साल छोटी मान्यता पर दिल हार बैठे थे संजय दत्त, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 07 Feb 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Manyata Dutt Wedding Anniversary Know Their Love Story
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में शुमार हैं। संजय और मान्यता ने सात फरवरी 2008 को शादी की थी। इनकी शादी को 13 साल पूरे हो चुके हैं। इन 13 सालों में संजय और मान्यता के बीच की केमिस्ट्री में कोई फर्क नजर नहीं आता। दोनों एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते हैं। संजय दत्त और मान्यता के बीच उम्र का लंबा फासला है लेकिन ये फासला कभी इनके बीच झलकता नहीं है। इन दोनों की लव स्टोरी भी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Trending Videos
Sanjay Dutt Manyata Dutt Wedding Anniversary Know Their Love Story
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : instagram/maanayata

संजय दत्त की जिंदगी में कई लड़कियां आईं। संजय मान्यता से शादी करने के पहले भी दो बार शादी कर चुके थे। उनकी जिंदगी में भले ही कितनी भी लड़कियां आई और गई हों लेकिन मान्यता ने उनका साथ तब दिया जब संजय को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। जब संजय अपनी जिंदगी में अकेले थे तब मान्यता उनके साथ हमेशा रही हैं। इन दोनों की लव स्टोरी एक फिल्म की वजह से ही शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Manyata Dutt Wedding Anniversary Know Their Love Story
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : instagram/maanayata

दरअसल मान्यता का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। पहले मान्यता का नाम दिलनवाज शेख था। वे जब बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। फिल्म इंडस्ट्री में वो इसी नाम से पहचानी जाती थीं। लेकिन केआरके की फिल्म 'देशद्रोह' में उनका स्क्रीन नेम मान्यता कर दिया गया। जिसके बाद से यही उनका नाम भी बन गया। मान्यता भी फिल्मों काम करना चाहती थीं। लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा था। लिहाजा उन्होंने बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

Sanjay Dutt Manyata Dutt Wedding Anniversary Know Their Love Story
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : instagram/maanayata

मान्यता की संजय दत्त से पहली मुलाकात तब हुई जब संजय दत्त ने उनकी फिल्म Lovers Like Us के राइट्स खरीदे। इस फिल्म को लेकर संजय और मान्यता की मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद से ही दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हुई और मान्यता संजय से मिलने के लिए भी सीधे ही जाने लगीं। दोनों घंटों फोन पर बात किया करते थे। कई बार जब संजय दत्त घर पर अकेले रहते थे तो मान्यता उनके लिए अपने हाथों से खाना भी बनाया करती थीं।

विज्ञापन
Sanjay Dutt Manyata Dutt Wedding Anniversary Know Their Love Story
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : instagram/maanayata

कहा जाता है कि जब मान्यता और संजय दत्त की मुलाकात हुई उस समय संजय अपनी एक जूनियर आर्टिस्ट नाडिया दुरानी को डेट कर रहे थे। एक तरफ नाडिया संजय दत्त के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग कर रही होती थीं तो वहीं दूसरी तरफ मान्यता बिना कुछ भी मांगे उनके लिए बहुत कुछ कर रही होती थीं। इस बात ने संजय का झुकाव मान्यता की तरफ बढ़ा दिया। मान्यता संजय दत्त के साथ- साथ उनके परिवार के लिए बहुत सोचा करती थीं। मान्यता की इन्हीं अच्छाइयों ने संजय दत्त का दिल जीत लिया। साल 2008 में संजय ने मान्यता से शादी कर ली। उस समय मान्यता की उम्र सिर्फ 29 साल थी, जबकि संजय 50 के थे। आज मान्यता संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ हैं। संजय और मान्यता के दो बच्चे, बेटा शरान और बेटी इकरा भी हैं।

पढ़ें: इस एक्टर ने भोजपुरी सुपरस्टार बनकर खोला बॉलीवुड का दरवाजा, बनारस के सुजीत कुमार की ये है राम कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed