अपनी पिछली फिल्म ‘सड़क 2’ की ओटीटी रिलीज से ठीक पहले खुद को बीमार बताने वाले संजय दत्त आखिरकार लंबे वक्त के बाद अपने बच्चों से मिलने दुबई पहुंच गए हैं। सजंय दत्त इस वक्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ दुबई में वक्त बिता रहे हैं। संजय दत्त 10 दिनों के लिए प्राइवेट हवाई जहाज लेकर दुबई गए हैं। बीमारी के बाद ये पहली बार है जब संजय दत्त ने अपने बच्चों से मुलाकात की है।
महीनों बाद अपने बच्चों से मिले संजय दत्त, पत्नी मान्यता ने फैमिली फोटो साझा करते हुए लिखा- बस साथ रहना है हमेशा के लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता दत्त ने अपने इंस्टग्राम पर संजय दत्त की बच्चों संग तस्वीर साझा की है। इस फोटो में संजय दत्त, मान्यता और दोनों बच्चे इकरा और शहरान दत्त नजर आ रहे हैं। सभी कैमरे की तरफ देखकर स्माइल कर रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दिखाई नहीं दे रही हैं। त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on
मान्यता दत्त ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है- ‘आज मैं सिर्फ भगवान को इस तोहफे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। कोई शिकायत नहीं, कोई विनती नहीं.. बस साथ रहना है हमेशा के लिए। आमीन।’ इस तस्वीर में संजय दत्त का लुक काफी बदला नजर आ रहा है।
बता दें कि संजय दत्त इस वक्त लंग कैंसर जैसी घातक बीमारी से गुज़र रहे हैं। उनका इलाज फिलहाल मुंबई कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। लॉकडाउन का पूरा समय मान्यता ने अपने बच्चों शाहरान और इकरा के साथ दुबई में ही बिताया। अपने पति की सेहत खराब होने की बात सुनकर मान्यता बच्चों को दुबई में ही छोड़ मुंबई आ गई थीं।
जब से संजय दत्त के कैंसर की खबर मीडिया में आई, तब से यह चर्चा भी शुरू हुई कि उन्होंने इलाज के लिए यूएस या सिंगापुर जाने की इजाजत मांगी है। हालांकि मुंबई में ही संजय दत्त की कीमोथेरेपी के नतीजे सकारात्मक होने की बात कही जा रही है और इन नतीजों के बाद ही वह छुट्टी मनाने दुबई गए हैं। फैंस संजय दत्त के जल्दी ठीक होने की दुआ जरूर कर रहे हैं।