{"_id":"6234e3eb943fda2aff068057","slug":"sanjay-dutt-met-former-pakistani-president-pervez-musharraf-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से मिले संजय दत्त, यूजर्स बोले- इनको ड्रग्स, शराब और दाऊद पसंद है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanjay Dutt: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से मिले संजय दत्त, यूजर्स बोले- इनको ड्रग्स, शराब और दाऊद पसंद है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 19 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और पाकिस्तान के बीच शुरु से ही रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। पाकिस्तान ने हमेशा से ही भारत के खिलाफ कदम उठाए हैं। इसके अलावा भारत में हुए कई आतंकी हमलों में भी पाकिस्तान के लोगों का हाथ रहा है, लेकिन जब से उरी हमला हुआ है तब से चीजें काफी बदल गई हैं। भारत में पाकिस्तान के फिल्मी सितारों के साथ काम करने पर बहुत सख्ती हो गई है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ खड़े होकर बात करते दिख रहे हैं।
2 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में परवेज मुशर्रफ व्हीलचेयर पर बैठे हैं और संजय दत्त खड़े हुए हैं। संजय ने हाफ पैंट और काले रंग की टीशर्ट पहनी है। संजय दत्त के फैंस को ये बात नागवार गुजरी है। इस तस्वीर को लेकर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- दुबई में मुशर्रफ के साथ संजय दत्त... एक बॉलीवुड अभिनेता का कारगिल के मास्टर माइंड से क्या लेना-देना है। संजय दत्त को सिर्फ ड्रग्स, शराब, बंदूकें और दाऊद इब्राहिम पसंद है।
3 of 4
संजय दत्त
- फोटो : Instagram
कई अन्य यूजर भी इसी तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- 1990 में यह माना जाता था कि संजय दत्त गलती से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, लेकिन वह फिर से देश के गद्दारों के साथ दिखाई दे रहे हैं. दूसरे ने लिखा- इसमें कोई शक नहीं है कि ये सब संजय दत्त का इतिहास है, हैरान क्यों हो रहे हो? इसपर बॉलीवुड शर्मिंदा नहीं है...हमें लगता है इसमें हमारी गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई है। इस तस्वीर को लेकर संजय दत्त की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि संजय दत्त की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, परवेज मुशर्रफ दुबई में अपना इलाज करा रहे हैं, इसीलिए वह काफी साल से वहीं रह रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।