{"_id":"5a586c8f4f1c1ba83f8b45e9","slug":"sanjay-dutt-organised-a-party-for-saheb-biwi-and-gangster-3-team-members","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'साहब, बीबी और गैंगस्टर 3' की शूटिंग खत्म, पत्नी और डायरेक्टर के साथ की पार्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'साहब, बीबी और गैंगस्टर 3' की शूटिंग खत्म, पत्नी और डायरेक्टर के साथ की पार्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘भूमि’ से कमबैक करने वाले संजय दत्त एक बार फिर अपने अभिनय का जादू लोगों पर चलाने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि फिल्म ‘साहब, बीबी और गैंगस्टर 3’ संजय दत्त के करियर को एक बार फिर जीवनदान दे सकती है। हाल ही में फिल्म ‘साहब, बीबी और गैंगस्टर 3’ की शूटिंग खत्म हुई हैं ।
संजय दत्त
फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही संजय ने मुंबई के पाली हिल स्थित अपने घर में एक पार्टी का आयोजन किया। खास बात यह है कि संजय ने इस पार्टी का आयोजन फिल्म के निर्माताओं राजू चड्ढा और राहुल मित्रा के लिए किया था। इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी।
It's a wrap for #SahebBiwiAurGangster3... After winding up last day of shoot, Sanjay Dutt hosted a party at his Pali Hill home for the makers of the film - Raju Chadha and Rahul Mittra... Tigmanshu Dhulia directs the film. pic.twitter.com/vshVVgcDf3
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 12, 2018
संजय दत्त
पार्टी के दौरान संजय के साथ उनकी पत्नी मान्तया भी मौजूद थी। सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्वीर को देख कर लग रहा है कि इस पार्टी में मौजूद लोगों ने खूब मस्ती की है। खबरों की मानें तो संजय की पार्टी सुबह तक चली है। बात अगर फिल्म साहब, बीबी और गैंगस्टर 3 की हो तो ये फिल्म साहब बीबी और गैंगस्टर फ्रैन्चाइंज की तीसरी फिल्म हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
saheb biwi aur gangster 3
इस फिल्म में दर्शकों को संजय दत्त के साथ माही गिल, जिमी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह, कबीर बेदी, दीपक तिजोरी और नफीशा अली महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया कर रहे है।