{"_id":"5a5876104f1c1bab3f8b45f1","slug":"lyricist-vimal-bawra-to-file-defamation-case-against-singer-kailash-kher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोप लगाकर फंसे कैलाश खेर, हो सकता है मानहानि का केस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चोरी का आरोप लगाकर फंसे कैलाश खेर, हो सकता है मानहानि का केस
Fri, 12 Jan 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैलाश खेर को जल्द ही मुश्किलों का सामना करना पढ़ सकता हैं। खबरों की मानें तो संगीतकार विमल बावरा कैलाश खेर के खिलाफ मानहानि का केस करने वाले हैं। बता दें कि कैलाश ने विमल के खिलाफ उनकी धुनों को चोरी करने का आरोप लगाया था।
दरअसल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर में आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए विमल बावरा ने एक थीम सॉन्ग तैयार किया। कैलाश ने आरोप लगाया कि इस थीम सॉन्ग की धुन उनके एक गीत की धुन की नकल है। उनका कहना है कि महोत्सव के थीम सॉन्ग ने कॉपीराइट का उल्लंघन किया है।
3 of 5
हालांकि इस थीम सॉन्ग की नकल को लेकर उठ रहे सवालों को संगीतकार विमल बावरा ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि महोत्सव के थीम सॉन्ग को विमल बावरा ने कंपोज किया है और प्रणय सिंह ने इसे अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संगीतकार विमल बावरा का कहना है कि यह सॉन्ग पूरी तरह मौलिक है। उनका कहना है कि यह थीम सॉन्ग एक भोजपुरी लोक नृत्य पर आधारित है जिसे उन्होंने 30 साल पहले एक भिखारी महिला को गाते हुए सुना था।
विज्ञापन
5 of 5
विमल बावरा का कहना है कि, 'मैं झूठे आरोपों के खिलाफ मानहानि के मामले में अपने कानूनी सलाहकार से परामर्श कर रहा हूं। अगर किसी को थीम सॉन्ग की मौलिकता पर आपत्ति है, तो उसे अदालत में जाना चाहिए और मैं वहां उसका जवाब दूंगा'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।