ऋषि कपूर एक ऐसे एक्टर हैं जो कहीं भी कुछ भी बोल देते हैं। फिर वो ये नहीं सोचते कि उससे किसी का दिल भी दुख सकता है। ऋषि ने हाल ही में अपने गुस्से की वजह से एक महिला का दिल दुखा दिया। पिछली रात ऋषि अपने परिवार के साथ बांद्रा के एक रेस्त्रां में डिनर के लिए पहुंचे थे।
रेस्त्रां में महिला के साथ ऋषि कपूर ने की ऐसी हरकत, बेटे रणबीर ने शर्मिंदा होकर मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां ऋषि के साथ पत्नी नीतू, बेटे रणबीर और नातिन समारा भी थी। वहीं पर ऋषि कपूर की एक फैन भी अपनी फैमिली के साथ डिनर करने पहुंची थी। जब कपूर परिवार उसकी टेबल के पास से निकला तो वो एक्साइटेड हो गई और उनसे एक सेल्फी खिंचवाने की रिक्वेस्ट की।
पढ़ें- Bigg Boss की चालबाजी को समझ गया ये कंटेस्टेंट, फिनाले से 3 दिन पहले Winner किया घोषित
उस फैन ने नीतू कपूर और रणबीर के साथ तो सेल्फी ले ली लेकिन ऋषि आगे बढ़ गए। कपूर फैमिली रेस्त्रां से बाहर निकल रही थी तभी वो उनके पास पहुंची और ऋषि से भी सेल्फी देने के लिए कहा। लेकिन ऋषि ने सेल्फी देने से साफ मना कर दिया।
पढ़ें- 'पद्मावत विवाद': करणी सेना ने CBFC ऑफिस का किया घेराव, कहा- 'नाम बदलना काफी नहीं, बैन लगे'
ऋषि के मना करने पर फैन को बुरा लगा और वो जोर से बोली- "How rude!"। बस फैन ने इतना कहा नहीं कि ऋषि ने अपना कंट्रोल खो दिया। ऋषि रुके और उसे जमकर सुनाया। ऋषि के सबके सामने चिल्लाने से फैन रो पड़ी। तब रणबीर आए और उन्होंने अपने पिता को रोका।
साथ ही उस महिला फैन से माफी भी मांगी। शुक्र है यहां मीडिया मौजूद नहीं थी। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे किस्से को अपनी आंखों से देखा। वैसे ये पहली बार नहीं है जब ऋषि ने अपने गुस्से से किसी फैन का दिल दुखाया हो। सोशल मीडिया पर यूजर्स को लताड़ना ऋषि की पुरानी आदत है।