{"_id":"5abb3e5c4f1c1ba8768b7c28","slug":"sanjay-dutt-out-and-anil-kapoor-in-for-madhuri-dixit-but-film-is-not-titled-shiddat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी के साथ काम करने को तैयार नहीं संजय दत्त, रिजेक्ट की फिल्म तो इस एक्टर को मिला मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधुरी के साथ काम करने को तैयार नहीं संजय दत्त, रिजेक्ट की फिल्म तो इस एक्टर को मिला मौका
Wed, 28 Mar 2018 05:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर श्रीदेवी के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे और इसके लिए एक संवेदनशील और दमदार स्क्रिप्ट खोज रहे थे। सालों बाद जब उन्हें एक स्क्रिप्ट मिली तो श्रीदेवी ने ही दुनिया को अलविदा कह दिया। फिर खबर आई कि फिल्म में श्रीदेवी को माधुरी दीक्षित ने रिप्लेस कर दिया है। कुछ दिनों पहले श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि माधुरी दीक्षित अब अभिषेक वर्मन की आने वाली फिल्म में काम करेंगी। करण इस फिल्म के जरिए श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं।
फिर खबर आई कि इस फिल्म में माधुरी के साथ संजय दत्त को कास्ट किया जा रहा है। अगर ऐसा होता तो 21 साल पुरानी एक हिट जोड़ी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देती। लेकिन माधुरी की एंट्री के साथ ही संजय दत्त ने फिल्म से किनारा कर लिया। 1993 में आई सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' में दोनों को आखिरी बार देखा गया था।
3 of 5
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
बता दें कि एक वक्त ऐसा था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर के काफी चर्चे थे दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी लेकिन संजय दत्त के जेल जाने के बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली थी। करण जौहर ने लिखा कि माधुरी दीक्षित अभिषेक वर्मन की फिल्म कर रही हैं लेकिन उसका नाम शिद्दत नहीं है। कयास लग रहे हैं कि शायद इस प्रोजेक्ट का नाम बदल दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूत्रों की मानें तो अब फिल्म में संजय दत्त को अनिल कपूर ने रिप्लेस कर दिया है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को साथ में देखना भी दर्शकों को काफी पसंद था। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने एक साथ 'तेजाब', 'बेटा', 'पुकार', 'राम लखन' जैसी कई फिल्में की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
madhuri dixit
करण जौहर की यह फिल्म मल्टी-स्टारर है। इसके लिए वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का नाम फाइनल हो चुका है। अब देखना यह है कि माधुरी और अनिल कपूर की जोड़ी एक बार फिल्म वही कमाल दिखा पाती है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।